
नवनियुक्त राज्यपाल अशीम कुमार घोष हरियाणा राजभवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुष्पगुछ के साथ राज्यपाल का स्वागत किया। विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण समेत कई कैबिनेट मंत्री इस दौरान मौजूद रहे। राज्यपाल ने कहा मुख्यमंत्री की प्रगतिशील योजनाओं को प्रोत्साहित करने आया हूं। मुख्यमंत्री के साथ मिलकर गरीब व्यक्तियों के उत्थान के लिए काम करूंगा।























