घटनास्थल पर जाते हुए CBI की टीम और इनसेट में मनीषा का फाइल फोटो।
भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा मौत मामले में CBI फिल्ड में उतर गई है। CBI टीम शनिवार को गांव सिंघानी स्थित प्ले स्कूल में पहुंची। जहां पर मनीषा बच्चों के पढ़ाया करती थी। यहां पर स्कूल से जुड़े लोगों से पूछताछ करके रिकॉर्ड खंगाला
.
मनीषा गांव सिंघानी स्थित किड्स केयर सीएससी बाल विद्यालय में पढ़ाती थी। जिसमें शनिवार को सीबीआई पहुंची। इस दौरान प्ले स्कूल संचालक से पूछताछ की। इस दौरान सीबीआई ने प्ले स्कूल के सभी अध्यापकों व स्टाफ सदस्यों का रिकार्ड मांगा और उनसे पूछताछ की बात कही।

भिवानी पहुंची CBI की गाड़ी और इनसेट में मनीषा का फाइल फोटो।
घटनास्थल पर पहुंची सीबीआई प्ले स्कूल के बाद सीबीआई की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जो प्ले स्कूल से करीब डेढ़-दो किलोमीटर दूर है। घटनास्थल पर सीबीआई ने निरीक्षण किया। हालांकि 13 अगस्त को मनीषा का शव मिला था। घटनास्थल को पुलिस ने कवर किया हुआ है, लेकिन बरसात के कारण घटनास्थल पर पानी भी जमा हो चुकी है। फिर भी सीबीआई की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर करीब 15 मिनट तक घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
3 को भिवानी पहुंची थी सीबीआई बता दें कि 3 सितंबर से CBI टीम भिवानी पहुंची हुई है। करीब 5-6 सदस्यों की टीम दिल्ली नंबरों की गाड़ियों में भिवानी पहुंची थी। इसके बाद सीबीआई की टीम ने भिवानी पुलिस से मनीषा की मौत संबंधित रिकार्ड लिया।
वहीं अब शनिवार को CBI की टीम ढिगावा रेस्ट हाउस में पहुंची थी। यहां से गांव सिंघानी स्थित प्ले स्कूल में मनीषा से जुड़ी जानकारी जुटाई। इससे पहले उन्होंने मनीषा की मौत मामले से संबंधित रिकॉर्ड पुलिस से लिया। वहीं पुलिस अधिकारियों से बातचीत करके मामले को जानने का प्रयास किया।




















