12:33 PM, 26-Aug-2025
हरतालिका तीज पर क्यों किया जाता है शृंगार के सामान का दान Hartalika Teej Daan
शास्त्रों के अनुसार तीज में सुहागिन महिलाएं अपने श्रृंगार का दान करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनका श्रृंगार और सौभाग्य अखंड बना रहेग। साथ ही सदा सुहागन का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक शस्त्रों के अनुसार ये दान ब्राह्मणों को किया जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि उनको दान में दिया गया कोई भी सामान या कार्य में भगवान तक पहुंचने के माध्यम होते हैं। उसी प्रकार भगवान को दान देना हो तो ब्राह्मण को दान दिया जाता है।
12:07 PM, 26-Aug-2025
हरतालिका तीज पर करें मां पार्वती की आरती Hartalika Teej Mata Parvati Aarti
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता.
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता..
जय पार्वती माता…
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता.
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता.
जय पार्वती माता…
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा.
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा..
जय पार्वती माता…
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता.
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता..
जय पार्वती माता…
शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता.
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा..
जय पार्वती माता…
सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता.
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता.
जय पार्वती माता…
देवन अरज करत हम चित को लाता.
गावत दे दे ताली मन में रंगराता..
जय पार्वती माता…
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता.
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता..
जय पार्वती माता…।
11:59 AM, 26-Aug-2025
चौथा प्रहर मुहूर्त – देर रात 3.00 – सुबह 6.00 बजे तक
विधि – शिवलिंग पर शहद की धारा बनाकर अभिषेक करें।
मंत्र – ‘ह्रीं सद्योजाताय नमः।’ का जप करें।
महत्व – इस विधि से पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
भोग – मौसमी फल का भोग लगाएं।
11:42 AM, 26-Aug-2025
तीसरा प्रहर मुहूर्त- रात 12.00 – देर रात 3.00
विधि- घी से शिवलिंग का अभिषेक करें।
मंत्र – ‘ह्रीं वामदेवाय नमः।’ का जप करें।
महत्व – इसे संतान प्राप्ति के लिए करें।
भोग – मालपुए का भोग लगाएं।
11:28 AM, 26-Aug-2025
दूसरा प्रहर मुहूर्त – रात 9.00 – रात 12.00
विधि – दही से शिवलिंग का अभिषेक करें।
मंत्र – ‘ह्रीं अघोराय नमः।’ का जप करें।
महत्व – इससे धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
भोग – हलवा का भोग लगाएं।
11:16 AM, 26-Aug-2025
हरतालिका तीज पर 4 प्रहर में इन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करें
हरतालिका तीज 2025 चार प्रहर पूजा
पहला प्रहर मुहूर्त – शाम 6.00 – रात 9.00
पूजा विधि – शिवलिंग को शुद्ध जल और दूध अर्पित करें।
मंत्र – ‘ह्रीं ईशानाय नमः।’ का जप करते हुए अभिषेक करें।
भोग – खीर का भोग लगाएं।
महत्व – पहले प्रहर की पूजा से स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
10:57 AM, 26-Aug-2025
हरतालिका तीज का व्रत कैसे रखा जाता है? (How to do Hartalika Teej Vrat)
- हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
- हरतालिका तीज व्रत के पारण से पहले पानी की एक बूंद भी ग्रहण करना वर्जित है। यह व्रत निर्जला रखा जाता है।
- व्रत के दिन सुबह-सवेरे स्नान करने के बाद “उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये” मंत्र का उच्चारण करते हुए व्रत का संकल्प लिया जाता है।
- अगर व्रत के दौरान सूतक लग जाए तो व्रत रख सकते हैं और पूजा रात में कर सकते हैं।
- इस दिन महिलाएं 24 घंटे से भी अधिक समय तक निर्जला व्रत करती हैं।
- रात के समय महिलाएं जागरण करती हैं और अगले दिन सुबह विधिवत्त पूजा-पाठ करने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं।
- हरतालिका तीज व्रत को सुहागिनों के अलावा कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं।
10:30 AM, 26-Aug-2025
हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी
- मेष राशि की महिलाएं हरतालिका तीज पर लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं। यह रंग आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
- वृषभ राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें। इससे रिश्तों में मिठास और प्रेम बढ़ता है।
- मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग के वस्त्र पहन सकती हैं। इससे कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ रिश्ते भी बेहतर होते हैं।
- हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी
- मेष राशि की महिलाएं हरतालिका तीज पर लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं। यह रंग आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
- वृषभ राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें। इससे रिश्तों में मिठास और प्रेम बढ़ता है।
- मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग के वस्त्र पहन सकती हैं। इससे कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ रिश्ते भी बेहतर होते हैं।
- तुला राशि की महिलाएं आसमानी रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
- वृश्चिक राशि वाली महिलाओं को गुलाबी रंग की साड़ी पहननी चाहिए, इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- धनु राशि की महिलाएं तीज पर्व पर पीले रंग की साड़ी पहनें।
- मकर राशि की महिलाएं नीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इससे रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।
- कुंभ राशि की महिलाएं बैंगनी रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
- मीन राशि की महिलाएं हरतालिका तीज पर गुलाबी रंग की साड़ी पहन सकती है। इससे रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।
10:12 AM, 26-Aug-2025
हरतालिका तीज पर राहुकाल में न करें पूजा (Rahu Kaal Time)
09:59 AM, 26-Aug-2025
हरतालिका तीज के दिन करें ये उपाय (Hartalika Teej Upay)
- हरतालिका तीज के दिन विधिपूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद शिव चालीसा का पाठ करने से मनुष्य के जीवन में चल रही आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव को पांच आक के फूल चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- वैवाहिक जीवन में सुख और प्रेम के लिए हरतालिका तीज के दिन गुप्त रूप से भगवान गणेश की पंचोपचार विधि से पूजा करनी चाहिए और उन्हें दूर्वा और मालपुआ का भोग लगाना चाहिए।
- महिलाएं अपने बच्चों के विकास के लिए भी हरतालिका तीज को उत्साह से मनाती हैं। ऐसे में उस दिन पूजा के बाद गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा शिवलिंग पर 11 बिल्व पत्र भी चढ़ाएं। इससे आपके बच्चे के जीवन में खुशियां आ जाएंगी।













![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)












