{“_id”:”67fc1fe3f23d84a0c70e2cb9″,”slug”:”hardik-pandya-gifted-a-bat-to-kashvi-gautam-chandigarh-news-c-16-pkl1043-682320-2025-04-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: हार्दिक पांड्या ने काशवी गौतम को भेंट किया बल्ला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:04 AM IST

चंडीगढ़। पिछले सप्ताह भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल हुई शहर की काशवी गौतम को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने बल्ला भेंट किया है। काशवी ने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग के एक मुकाबले के दौरान उनकी भेंट हुई थीं। इसमें हार्दिक पांड्या ने वादा किया था कि वे जल्द ही उन्हें एक बल्ला भेंट करेंगे। अपने वादे पर खरा उतरते हुए उन्होंने दिल्ली में अभ्यास सत्र के दौरान शनिवार को काशवी को अपने मैनेजर के माध्यम से बल्ला लेने का न्योता दिया। बल्ला पाकर काशवी काफी खुश नजर आई और उसने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया। इस अवसर पर पांड्या ने काशवी को श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। चंडीगढ़ की रहने वाले काश्वी गौतम ने पिछले दिनों महिला भारतीय टीम में चुने जाने के बाद बताया था कि भारतीय पुरुष टीम के हार्दिक पांड्या मेरे रोल माॅडल है और मैं उनकी तरह ही खेलना चाहती हूं।





























