
पंचकूला सिविल अस्पताल में परेशान होते मरीज।
– फोटो : संवाद
विस्तार
अपनी लंबित मांगों को लेकर हरियाणा के सिविल अस्पतालों के इमरजेंसी और ओपीडी के डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एजसीएमएस) के आह्वान पर की गई है।
Trending Videos

पंचकूला के सेक्टर- 6 सिविल अस्पताल की ओपीडी, कालका सब डिवीजनल सीएचसी सेंटर, पिंजौर का पॉलीक्लीनिक, पीएचसी सहित जिले के 51 डिस्पेंसरियों के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। वहीं डॉक्टरों के न होने से अस्पतालों में मरीज परेशान होते रहे।
पंचकूला मेडिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. मंदीप सिंह ने बताया कि उनकी मांग काफी समय से लंबित है। इसे लेकर अब प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर वीरवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अस्पताल की सभी ओपीडी बंद रहेगी। हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग के सभी आलाधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भी डॉक्टरों की हड़ताल का असर देखने को मिला है। जिसके कारण मरीज परेशान दिखाई दिए। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया था कि आपातकालीन सेवा प्रभावित नहीं होगी। लेकिन डॉक्टरों ने पंजाब के युवक का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक तीन दिन पहले पंजाब के पटियाला में नहर में डूबा था। जिसका शव भुना के ढाणी गोपाल में मिला था। वहीं, फतेहाबाद में चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी को मेडिकल करवाने के लिए पुलिसकर्मी एक घंटे से भटकते रहे।








![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












