{“_id”:”68586b9a0c02c0624903cf14″,”slug”:”glass-of-a-car-parked-near-a-house-in-sector-37-was-broken-chandigarh-news-c-16-pkl1043-743523-2025-06-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: सेक्टर-37 में घर के पास खड़ी कार के तोडे शीशे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। सेक्टर-37 में कार सवार युवकों ने शनिवार की रात एक घर के पास खड़ी ऑल्टो कार के शीशे तोड़ दिए। कार से ईंटें और एक पेचकस मिला। सेक्टर-39 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कार में तीन लोग आए थे इनमें एक युवती भी शामिल थी। आरोपियों ने अपनी कार को सेक्टर-37 की मार्केट के पास खड़ा किया। कार में युवती बैठी रही। जबकि दो युवक अपने मुंह पर काला कपड़ा बांधकर आए और ऑल्टो कार के चारों शीशे तोड़कर भाग गए। वहीं, कार मालिक को इस मामले के बारे में सुबह कार के पास पहुंचने के बाद पता चला। कार में पेचकस और ईटें पड़ी हुई थीं। सेक्टर-37 बीट बॉक्स के सिपाही सत्यवीर सिंह आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। संवाद


























