{“_id”:”68f72dc961dd36129b013f6a”,”slug”:”girl-selling-diyas-on-divider-in-abohar-hit-by-tractor-2025-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Abohar: अबोहर में डिवाइडर पर दीए बेच रही लड़की को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, घायल; अस्पताल में भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
टक्कर से लड़की के पांव पर गहरी चोट लगी और हजारों रुपये के दीए भी टूट गए। ट्रैक्टर चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे काबू कर लिया।
हादसे में टूटे दीए – फोटो : संवाद
विस्तार
अबोहर में मंगलवार सुबह नेहरू पार्क के निकट डिवाइडर पर दीए बेच रही एक लड़की को एक तेज गति ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में लड़की घायल हो गई। आसपास के लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक ने कोई नशा कर रखा था, जिससे ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और डिवाइडर पर दीए बेच रही निशा नाम की लड़की से टकरा गया। टक्कर से लड़की के पांव पर गहरी चोट लगी और हजारों रुपये के दीए भी टूट गए। ट्रैक्टर चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।