{“_id”:”685fae050257d3ac500b9095″,”slug”:”gangster-jaggu-bhagwanpuria-mother-shot-dead-in-amritsar-bambiha-gang-claims-responsibility-2025-06-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या: जिस पार्टी की पंजाब में सत्ता… उससे नजदीकियां बना लेती थीं हरजीत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जग्गू भगवानपुरिया की मां का मर्डर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर की शूटरों ने वीरवार देर रात गोलियां मार कर हत्या कर दी। इस हमले में हरजीत कौर का बॉडीगार्ड करणवीर भी मारा गया। गांव भेखो वाल निवासी करणवीर सिंह जग्गू के रिश्तेदार का बेटा बताया जा रहा है।
हरजीत कौर गांव की पूर्व सरपंच थी। जिस पार्टी की पंजाब में सत्ता होती थी, हरजीत कौर उसी के साथ जुड़ जाती थी। अकाली दल बादल की सरकार के कार्यकाल में हरजीत कौर अकाली दल के साथ रही। कांग्रेस की सरकार दौरान उसने कांग्रेसी नेता रंधावा के साथ नजदीकियां बना रखी थीं।
अब वह आम आदमी पार्टी के साथ नजदीकियां रख रही थी। हरजीत कौर के काम जग्गू के चलते प्रशासन व समाज में हो जाते थे। हरजीत कौर की अपने बेटे के नाम से काफी दहशत थी। हरजीत की हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है।
जग्गू भगवानपुरिया अपराध की दुनिया में साल 2012 से सक्रिय है। वह 2015 से जेल में बंद है। शुरुआत में वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का दोस्त था, लेकिन बाद में उनके बीच दुश्मनी हो गई। इसके बाद जग्गू ने अलग गैंग बना लिया।




























