{“_id”:”67f43640c42f4b743107ec79″,”slug”:”four-people-including-elderly-parents-were-attacked-accused-sent-to-jail-chandigarh-news-c-16-pkl1043-677089-2025-04-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: बुजुर्ग माता-पिता समेत चार पर किया था जानलेवा हमला, आरोपी को भेजा जेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। सेक्टर-44 में बुजुर्ग माता-पिता, चचेरे भाई और नौकरानी पर चाकू और कांच के जग से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुनीत महाजन को पुलिस ने सोमवार को जिला अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी से इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त कर लिया है। पुनीत ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक (इंजीनिरियंग) की हुई है। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे पुनीत ने अपनी 68 साल मां सरोज के सिर पर कांच के जग से हमला कर दिया था। चोट लगने से सरोज जमीन पर गिर गई। नौकरानी उस समय चाकू से तरबूज काट रही थी। 72 साल के पिता सतीश और बुड़ैल निवासी नौकरानी 35 साल की पुष्पा बीच-बचाव के लिए आए तो आरोपी ने चाकू उठाकर इन दोनों पर भी चाकू से हमला कर दिया। इनका शोर सुनकर नीचे से चाचा का बेटा अतुल आया तो पुनीत ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। संवाद





























