{“_id”:”68fe215830ce9e75850d1811″,”slug”:”video-flood-victims-accuse-the-forest-department-in-ferozepur-2025-10-26″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फिरोजपुर में वन विभाग पर बाढ़ पीड़ितों ने लगाए आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि कालू वाला के ज्यादातर ग्रामीण अभी भी गांव नहीं पहुंचें हैं। लगभग 16 परिवार गांव दुलचीके के नजदीक गांव लंगे वाला स्थित जंगलात विभाग की जमीन पर टेंट लगाकर रह रहे थे लेकिन अब उक्त विभाग भी उन्हें वहां से उठाने का प्रयास कर रहा है। उक्त परिवार सोमवार को डीसी व एडीसी से गांव के सरपंच संग जाकर मिलेंगे। ताकि कुछेक और समय तक उन्हें रहने की इजाजत दी जाए। गांव में रहने के हालात नहीं हैं। गांव का पानी पीने लायक नहीं है, थोड़ी देर बाद पानी पीले रंग में तब्दील हो जाता है। ये सब कुछ बाढ़ के बाद हुआ है।






























