
मृतकों के फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर के मक्खू में बिजली घर के सामने तस्करों की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस के सीआईए स्टाफ की टीम तस्करों की कार का पीछा कर रही थी तभी तस्करों की कार के आगे बाइक आ गई। तस्करों की कार से छह पैकेट हेरोइन बरामद होने की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है जब हादसा हुआ तो लोग कार में से हेरोइन उठाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतकों में गांव घूदू वाला निवासी अमर सिंह व कुलबीर सिंह दोनों सगे भाई थे। ये दोनों अपनी सात साल की पोती संग बाइक पर सवार होकर मक्खू से गांव भल्लू वाला जा रहे थे। हादसे में सात साल की बच्ची की भी मौत हो गई। पुलिस ने हादसा स्थल पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करें।


























