{“_id”:”67fa0be7ceae280760094832″,”slug”:”firing-on-aap-sarpanch-in-faridkot-2025-04-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Faridkot: फरीदकोट में आप सरपंच पर फायरिंग, गांव के ही युवक ने गुरुद्वारा साहिब में मारी गोली”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}
फरीदकोट में आम आदमी पार्टी के सरपंच पर फायरिंग की गई है। गंभीर हालत में सरपंच को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल सरपंच – फोटो : संवाद
Trending Videos
विस्तार
फरीदकोट के गांव पहलुवाला में शनिवार को आम आदमी पार्टी के सरपंच पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम के दौरान पेट में गोली लगने से घायल हुए सरपंच जसवंत सिंह सोढ़ी को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।