फायर ब्रिगेड की टीम ने गोंदवारा स्थित गद्दे बनाने वाली फोम स्लीप प्रो कम्पनी में लगी पर काबू पा लिया है।
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित गोंदवारा में एक गद्दे बनाने वाली फोम स्लीप प्रो कंपनी में भीषण आग लग गई। हादसे में दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। शाम 4 बजे जब आग लगी तब कंपनी में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 पुरुष कर्मियों ने भागकर जान बचा
.
सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों कर्मियों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

खमतराई स्थित गद्दे बनाने वाली प्रो स्लीप कंपनी में लगी थी आग, दूर तक दिख रहा था गुबार।
जान गंवाने वाली 2 महिलाओं के नाम
हादसे में जाने गंवाने वाली दोनों महिलाएं सरोरा की रहने वाली थी। इनमें एक का नाम यमुना और दूसरी का रामेश्वरी है।

कंपनी में आग लगने से महिला कर्मी की जलकर मौत हो गई।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। फोम फैक्ट्री में आग लगते ही लपटें तेजी से चारों तरफ फैल गई। इस दौरान यहां काम कर रहे मजदूरों ने पहले तो बुझाने की कोशिश की। लेकिन फोम और इसे चिपकाने के केमिकल रखे होने के कारण आग भड़क गई।
छत्तीसगढ़ में इस तरह की और भी खबर पढ़ें
बेमेतरा ब्लास्ट…कलेक्टर बोले- DNA टेस्ट की होगी कोशिश:लापता लोगों के परिजन को फैक्ट्री देगी 5-5 लाख; ग्रामीण 50 लाख की मांग को लेकर डटे

बेमेतरा में शनिवार को विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट के करीब 35 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म किया गया। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मीडिया के सामने आकर जानकारी दी और कहा कि, 8 लोगों की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्हें खोजने के अलावा शिनाख्त की भी कोशिश की जाएगी। DNA टेस्ट के लिए भी हम कार्रवाई करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
CSPDCL गोडाउन अग्निकांड में 400 करोड़ के उपकरण खाक:9 घंटे बाद आग पर काबू,रात भर बिना बिजली रहे 10 हजार परिवार; पीड़ितों को मुआवजा

ट्रांसफॉर्मर गोडाउन में लगी आग का ड्रोन वीडियो।
रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में स्थित बिजली कंपनी CSPDCL के मुख्य गोडाउन में आग लगने से चार हजार ट्रांसफॉर्मर, मीटर, कंडक्टर, वायर और ऑयल जलकर खाक हो गया। इस घटना में बिजली कंपनी को 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर



























