
ट्रक के केबिन में लगी आग।
– फोटो : संवाद
विस्तार
खन्ना में देर रात समराला रोड पर बने एक पेट्रोल पंप के बाहर खड़े ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। ट्रक ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने दमकल विभाग को फोन किया, जिन्होंने आकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार दे रात ट्रक लोहे की पत्तियां लेकर मंडी गोबिंदगढ़ से जालंधर की ओर जा रहा था। खन्ना के समराला रोड पुल के पास बने पेट्रोल पंप के बाहर ट्रक रुक गया। जब ड्राइवर ने उसे दोबारा स्टार्ट करना चाहा तो अचानक केबिन में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि ड्राइवर ने ट्रक से कूद कर कर अपनी जान बचाई।
मौके पर पहुंचे फायर अधिकारियों ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने पेट्रोल पंप को सुरक्षित किया, उसके बाद आग पर काबू पाया। समय रहते सूचना मिल गई जिससे ज्यादा नुकसान होने से बच गया।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











