{“_id”:”686d594fe9e0adf38f03dceb”,”slug”:”fire-broke-out-after-explosion-in-a-parked-bmw-chandigarh-news-c-16-pkl1043-757894-2025-07-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: खड़ी बीएमडब्ल्यू में धमाके बाद लगी आग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आग बुझाते कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-42 में खड़ी बीएमडब्ल्यू कार में अचानक धमाके के बाद आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कार मकान नंबर 1001 के पास खड़ी थी। शाम करीब 5 बजे अचानक उसमें धमाका हुआ और धुआं उठने लगा। इसके बाद 112 नंबर से कंट्रोल रूम पर जानकारी दी गई। सूचना के बाद सेक्टर-38 फायर स्टेशन से एक गाड़ी और बुलेट मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से गाड़ी के बोनट में मोटा छेद हो गया। दमकल विभाग के अनुसार आग लगने का कारण कार की बैटरी में शॉर्ट सर्किट हो सकता है।


























