पंजाब के लुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी मासूम बेटी की जान ले ली। आरोपी के इस कृत्य से बाप बेटी का पवित्र रिश्ता तार तार हुआ है। कलयुगी बाप ने 13 साल की बेटी की चुन्नी से गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मासूम का गला दबाते हुए आरोपी के हाथ तक नहीं कांपे। हत्या की वारदात को आरोपी ने दो दिन पहले अंजाम दिया है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। मृतक बच्ची की पहचान विद्यार्थी के रूप में की गई है।
लुधियाना के गिल रोड स्थित बचितर नगर इलाके में रहने वाली सुहाग्या देवी की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने उसके पति नगिंदर साहनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
नगिंदर सिंह की पत्नी सुहाग्या इलाके में ही काम करने जाती है। वह घर से अपनी बेटी विद्यार्थी को यह कहकर ले गया कि वह उसे आज नए कपड़े दिलाएगा। बाप द्वारा नए कपड़े दिलाने की बात पर बेटी खुश हो गई और पिता के साथ उसके साइकिल पर सवार हो चल पड़ी। आरोपी बेटी को गुरभेज सिंह के खेत में बने मोटर के कमरे में ले गया। आरोपी ने वहां चुन्नी से गला दबा बेटी की हत्या कर दी। इलाके में शोर मचा तो सुहाग्या देवी भी वहां पहुंच गई। देखा तो आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका था और वहां से फरार हो गया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थाना सदर की एसएचओ सब इंस्पेक्टर अवनीत कौर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : Punjab Crime: होटल में रुके थे युवक-युवती, एक साथ बिताई रात, सुबह कमरे में मिली टैटू आर्टिस्ट लाश, बिखरा था खून





























