{“_id”:”685c320a235fbf64a00798ca”,”slug”:”father-in-law-kills-daughter-in-law-suspecting-her-character-chandigarh-news-c-371-1-mog1001-101410-2025-06-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: चरित्र पर शक में ससुर ने की बहू की हत्या”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। गांव बलखंडी में बुधवार सुबह चरित्र पर शक के चलते सुसर ने अपनी बहू की हत्या कर दी। बलखंडी निवासी जसपाल सिंह ने अपनी बहू लाभप्रीत कौर पर लोहे की रॉड से वार किया।
लाभप्रीत कौर के पति को कुछ समय पहले हार्ट अटैक आया था। वे वे घर पर ही रहते थे। पति के बीमार होने के चलते लाभप्रीत कौर घर के सभी कार्य खुद करती थीं। वह वाहन चलाकर बाहर भी जाती थी। यह बात जसपाल सिंह को पसंद नहीं थी। इसी कारण आए दिन उनके बीच विवाद होता था। बुधवार सुबह जब लाभप्रीत कौर किसी काम से घर से बाहर जा रही थीं और अपनी गाड़ी में बैठ रही थीं, तभी पीछे से आए जसपाल सिंह ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। लाभप्रीत कौर दो बच्चों की मां थी। घटना की सूचना पर डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह और एसएचओ कोट ई सेखां इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी जसपाल सिंह को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर किया है। डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जसपाल सिंह ने चरित्र पर शक के चलते लाभप्रीत कौर की हत्या की है।


























