
पंजाब के मोगा में पुलिस ने नकली पुलिस बनकर लोगों से जबरन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डराते और उनसे जबरन लाखों रुपये वसूलते थे। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड समेत एक और आरोपी अभी फरार तक हैं। खास बात ये है कि इस गिरोह को बाप-बेटा ऑपरेट कर रहे थे।आरोपियों की पहचान रबी सिंह, चंद सिंह, गुरविंदर सिंह और धीर सिंह के तौर पर हुई है। गिरोह का मास्टरमाइंड दर्शन सिंह जो पकड़े गए आरोपी रबी सिंह का पिता है। आरोपी दर्शन सिंह और उसका साथी सतनाम सिंह भी फरार है। सभी आरोपी मोगा जिले के रहने वाले हैं। एसपी (डी) बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से स्विफ्ट कार, एएसआई रैंक की 2 वर्दियां और सिपाही रैंक की 3 ड्रेस बरामद की गई हैं।

























