मीटिंग के बाद बिश्नोई समाज के लोग।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पीछे पड़े लॉरेंस बिश्नोई के गैंग को बिश्नोई गैंग बुलाए जाने पर अब बिश्नोई समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसको लेकर आज फतेहाबाद के बिश्नोई मंदिर में बिश्नोई समाज की मीटिंग हुई। इसमें समाज के अलग-अलग प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों
.
साथ ही यह भी कहा कि लॉरेंस यदि गलत कर रहा है तो वह भी गलत है, समाज उसके गलत कार्यों में साथ नहीं है। लेकिन यदि वह हिरण मामले में समाज की मांग उठा रहा है तो वह सही है। समाज के जीव रक्षा दल के अध्यक्ष हंसराज गोदारा ने कहा कि एक आदमी का गैंग हो सकता है, पूरा समाज गैंग नहीं हो सकता। सलमान ने हिरण मारा, उसका दोष भी कोर्ट में तय हो गया और मामला कोर्ट का है, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन उसे कोई खान गैंग नहीं बुलाता।

मीटिंग में मौजूद बिश्नाई समाज के लोग।
उन्होंने कहा कि लॉरेंस पर आरोप अभी तय नहीं हुए, लेकिन उसको लेकर पूरे समाज को गैंग से जोड़ दिया जाता है। यह सही नहीं है, इससे समाज के लोगों को दुख हुआ है।
जीव रक्षा दल के महासचिव विनोद काकड़ व राजस्थान के जोधपुर से आए लोगों ने कहा कि बिश्नोई समाज पूरे विश्व में जीव प्रेमी व पर्यावरण प्रेमी समाज के रूप में जाना जाता है। इसकी पीएम मोदी तक तारीफ कर चुके हैं। सैकड़ों सालों से बिश्नोई समाज पेड़ों व जीवों को बचाने का संदेश देता आया है। इसलिए किसी ने हिरण मारा तो उसके खिलाफ समाज ने आवाज उठाई है, लेकिन किसी एक के कारण पूरे समाज को गलत नाम से नहीं जोड़ना चाहिए।
मीटिंग में बिश्नोई सभा प्रधान भूप सिंह मांझू, सचिव महावीर मांझू, सेवक दल सुरजीत ढुकिया, जीव रक्षा दल से नरसी काकड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


























