
संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक द्वारा सरकार के समक्ष एमएसपी मांग को लेकर शुरू किए गए अनशन को आज शहीदों की धरती फतेहगढ़ साहिब की अनाज मंडी में की महा पंचायत दौरान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया है। इससे पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई हरपाल सिंह ने उनके अनशन की समाप्ति पर अरदास की और किसान आंदोलन की बेहतरी के लिए भी अरदास की और डल्लेवाल को पानी पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया।



























