{“_id”:”68c8fa7f9b3110751a03711d”,”slug”:”eye-on-punjab-assembly-elections-2027-pm-modi-arvind-kejriwal-and-rahul-gandhi-visit-flood-affected-areas-2025-09-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Punjab: सैलाब के बाद आई अब सियासी बाढ़… पीएम मोदी, केजरीवाल और राहुल गांधी का दौरा, क्या हैं असली मायने?”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पंजाब में सभी राजनीतिक दलों के नेता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पंजाब आए थे। राजनीतिक दलों की नजर सूबे में आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव पर है।
पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में सैलाब के बाद अब सियासी दौरों की बाढ़ आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की। राजनीतिक दलों की नजर सूबे में आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव पर है।
Trending Videos
भारतीय जनता पार्टी से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था जिसके बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गुरदासपुर का दौरा करके बाढ़ प्रभावित किसानों से मुलाकात की थी। इसके बाद अब भाजपा ने 25 केंद्रीय राज्य मंत्रियों को पंजाब के दौरे पर भेजा है। 20 सितंबर तक यह दौरा जारी रहेगा। किसान आंदोलन के बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लोकसभा में तो भाजपा के हाथ एक भी सीट नहीं लगी। यही कारण है कि अब पार्टी से बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरे के साथ ही किसानों से भी संपर्क साधने में जुटी हुई है।