• Latest
  • Trending
  • All
Ex IAS की पत्नी का कत्ल, 50 लाख की ज्वेलरी की लूट और टाइमिंग का खेल… ऐसे सुलझी लखनऊ में हुए हत्याकांड की गुत्थी – ex ias officer devendra dubey wife murder case solved by lucknow Police Uttar Pradesh opnm2

2 years ago
चांदी के सिक्के और मूर्ति साफ करने का आसान जुगाड़, इस सफेद चीज से चमकने लगेगी काली चांदी

48 minutes ago
Former India cricketer opens up on Hardik Pandya’s trade rumours ahead of IPL 2027

1 hour ago
Rahul Gandhi Public Debate Challenge: ‘Debate in Parliament’: Himanta Sarma hits back at Rahul Gandhi’s challenge to PM Modi | India News

India Services PMI October: Strongest Growth in 4 Months, Easing Inflation

2 hours ago
आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी:ऑडियो मैसेज भेजकर मांगे गए करोड़ों रुपए, पुलिस कर रही जांच

3 hours ago
Ind Vs Nz Live Score:भारत एक विकेट पर 50 रन के पार, कोहली की तूफानी बैटिंग, रोहित खाता खोले बिना पवेलियन लौटे – Ind Vs Nz Odi Live Score: India Vs New Zealand Today 1st Odi Match Scorecard Result Updates In Hindi

4 hours ago
राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट में ISI का हाथ? शहजाद भट्टी नेटवर्क से भी जोड़कर देखी जा रही कड़ियां

5 hours ago
Budget Traveller | Want An Affordable Thailand Getaway? 5 Reasons To Visit Chiang Mai This November

Dhanteras 2026: धनतेरस की शॉपिंग से पहले पढ़ें ये लिस्ट, ये 9 चीजें खरीदना है शुभ! – dhanteras 2026 shubh shopping 9 auspicious items vastu tips tvisz

6 hours ago
Pakistan tests indigenous Fa’az air-to-air missile, says new weapon will boost air force capabilities

खडूर साहिब में हत्या:21 साल के सुखकीरत को दिनदहाड़े मारे किरच, बाइक पर आए थे अज्ञात हमलावर – Murder In Khadur Sahib Stabbed To Death

8 hours ago
Asia-Pacific Amateur Championship – a tournament like no other

Wednesday, November 4, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Refugee (Official Music Video) Jordan Sandhu | Latest Punjabi Songs 2026

    New Songs 2026 | Kitna Pyar Hai | New Hindi Song | Ariyan Khan | Rashmika | Latest Romantic Song

    Sappan De Ghar | Gulab Sidhu | New Punjabi Song 2026 | Latest Punjabi Song | Finetone Music

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    Bollywood 90’s Romantic Songs | Audio Jukebox | Hindi Love Songs | Tips Official | 90’s Hits

    2026🔥 Best of Sidhu Moose Wala | All Time Hits Punjabi Songs | Greatest Hits Collection | 😎

    New Song 2026 | New Hindi Song | Kaisi Ye Bekhudi Hai Sanam | Emran Hashmi | Kriti Sanon| New Song

    Dil Ne Yeh Kaha Hain Dil Se -HD VIDEO SONG | Akshay, Suniel & Shilpa | Dhadkan | Hindi Romantic Song

    सदाबहार हिंदी गीत | 90’s पुराने गाने | Sadabahar Hindi Gane | Evergreen Old Hindi Songs | Hindi Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Ex IAS की पत्नी का कत्ल, 50 लाख की ज्वेलरी की लूट और टाइमिंग का खेल… ऐसे सुलझी लखनऊ में हुए हत्याकांड की गुत्थी – ex ias officer devendra dubey wife murder case solved by lucknow Police Uttar Pradesh opnm2

by India News Online Team
May 29, 2024
in Hindi News
0
Ex IAS की पत्नी का कत्ल, 50 लाख की ज्वेलरी की लूट और टाइमिंग का खेल… ऐसे सुलझी लखनऊ में हुए हत्याकांड की गुत्थी – ex ias officer devendra dubey wife murder case solved by lucknow Police Uttar Pradesh opnm2
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

कहते हैं किसी भी काम के लिए टाइमिंग बहुत जरूरी होती है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड आईएएस अफसर देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की जान लेने में कातिलों ने अगर किसी बात का सबसे ज्यादा ख्याल रखा, तो वो यही बात थी. क़ातिलों ने अपने काम के लिए सुबह के उस वक्त को चुना, जब घर में मोहिनी के अलावा दूसरा कोई नहीं था. लेकिन लाख चालाकी दिखाने और घर से सीसीटीवी का डीवीआर तक उठा कर ले जाने के बावजूद आखिरकार टाइमिंग ने ही कातिलों का भांडा फोड़ दिया. 

आखिर कौन थे ये क़ातिल? क्यों ली उन्होंने देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी की जान? क्या ये दुश्मनी का नतीजा था? कोई पारिवारिक रंजिश या फिर लूटपाट? तफ्तीश हुई, तो सारी सच्चाई खुलती चली गई. एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसे सुनकर किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा था.

25 मई सुबह 8.45 बजे इंदिरा नगर, लखनऊ

सम्बंधित ख़बरें

रोज़ की तरह इस दिन भी रिटायर्ड आईएएस अफसर देवेंद्र दुबे गोल्फ़ खेल कर अपने घर लौटे थे. लेकिन घर पहुंचते ही उन्हें पहला झटका तब लगा, जब उन्होंने देखा कि घर का मेन दरवाज़ा खुला हुआ है. आम तौर पर उनकी पत्नी मोहिनी दुबे हमेशा घर का दरवाजा अंदर से बंद रखती थी. लेकिन उलझन में पड़े दुबे जैसे ही अंदर गए घर का मंज़र देख कर उनकी हालत खराब हो गई. घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अंदर किचन के पास उनकी बीवी मोहिनी की लाश पड़ी थी. क़ातिलों ने उनको उन्हीं दुपट्टे से फंदा कस कर मार डाला था.

चूंकि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था, तो ये शक हो रहा था कि इस क़त्ल के पीछे लूटपाट की वजह हो सकती है. मोहिनी उनकी दूसरी बीवी थी. पहली बीवी की मृत्यु हो चुकी है, जबकि पहली से उन्हें दो बेटे हैं, जो अलग रहते हैं. देवेंद्र दुबे ने पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने अलग रहने वाले अपने दोनों बेटों और दूसरे नाते रिश्तेदारों को भी फोन किया. इस वारदात के बारे में बताया. आनन-फानन में लखनऊ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई.

यूपी पुलिस को ये देख कर थोड़ा अजीब लगा कि लुटेरों ने घर में रखे कीमती चीज़ों को लूटा और इसके लिए ज्वेलरी बॉक्स से लेकर लॉकर तक सबकुछ तोड़ डाला, लेकिन मोहिनी दुबे के शरीर पर मौजूद करीब दो लाख रुपए के सोने के गहनों को छुआ तक नहीं, जबकि आम तौर पर लुटेरे ऐसी किसी भी वारदात में ज्यादा से ज्यादा माल बटोरने की कोशिश करते हैं. हालांकि जिस तरह से घर का दरवाजा खुला हुआ था और वहां की फोर्स्ड एंट्री के सबूत नहीं थे, यानी घर में दाखिल होने में लुटेरों को कोई जोर जबरदस्ती नहीं करनी पड़ी.

उसे देख कर लगता था कि शायद क़ातिल दुबे परिवार का ही कोई करीबी हो सकता है. चूंकि लुटेरे घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर अपने साथ उठा कर ले गए थे, तो अंदर का तो कोई सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन बाहर लगे कैमरे की फुटेज से तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई. एक गौर करने वाली बात ये भी थी कि मकान के अंदर लगे कैमरे का डीवीआर उनके मास्टर बेडरूम में नहीं बल्कि एक दूसरे कमरे में लगा हुआ था, इसके बावजूद उस डीवीआर को ढूंढ कर उसे ले जाना भी इस बात की तरफ इशारा कर रहा था, कत्ल में परिवार के किसी करीबी का हाथ हो सकता है.

25 मई सुबह 7.13 बजे इंदिरा नगर, लखनऊ

बाहर के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि लुटेरे सुबह ठीक 7 बजकर 13 मिनट पर घर के अंदर दाखिल हुए. 7.46 में घर से निकल गए. छानबीन के दौरान पता चला कि रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र दुबे तकरीबन रोज़ ही सुबह 7 बजे गोल्फ खेलने के लिए घर से निकल जाते थे और 9.30 बजे तक वापस लौट आते थे. इसके बाद दूधवाला सलमान आता था, जो दूध देकर जाता था. वारदात के रोज़ भी दूधवाला आया और दूध देकर 7 बज कर 10 मिनट तक वहां से चला गया. रोज 8 बजे उनकी एक मेड घर में काम करने आती थी, लेकिन इत्तेफाक से 25 मई को उसने छुट्टी ले रखी थी.

ध्यान देने वाली बात ये है कि इसी 7.15 बजे से पौने आठ के टाइम फ्रेम के दौरान क़ातिलों ने घर पर धावा बोला, मोहिनी की जान ली, लूटपाट की और फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने गौर किया कि मोहिनी के शरीर को कातिलों ने पानी से पोंछ दिया था, ताकि उनके फिंगर प्रिंट रिवकर ना हो सके. क़ातिलों ने पकड़े जाने से बचने के लिए ना सिर्फ घर में घुसते हुए हेलमेट लगा कर रखी थी, बल्कि वारदात के वक्त किसी मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल नहीं किया. लेकिन जिस नीले रंग की स्कूटी पर सवार होकर दो कातिल इस वारदात को अंजाम देने पहुंचे, वो एक बड़ा सुराग़ साबित हुआ.

नीले रंग के इस स्कूटी में नंबर प्लेट तो था, लेकिन नंबर नहीं था. अब पुलिस ने इस स्कूटी को ट्रैक करना शुरू किया. शहर में लगे कम से कम 350 सौ सीसीटीवी कैमरों के सहारे स्कूटी का पीछा करते रहे. पुलिस ने गौर किया कि लुटेरों ने पुलिस को धोखा देने के लिए बीच रास्ते में ही कपड़े भी बदले, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने गौर किया वारदात को अंजाम देने वाले क़ातिल कैंट के नीलमथा एरिया की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. चूंकि इस मामले में पुलिस को घर के करीबियों पर ही शक था, पुलिस ने घर में काम करने वाले दो ड्राइवरों रवि और अखिलेश पर ही शक करना शुरू किया.

रवि तो खैर खुद ही रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र दुबे को अपने साथ गोल्फ कोर्स लेकर गया था, लेकिन दूसरा ड्राइवर अखिलेश मौके पर नहीं था. ऐसे में पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटाने की शुरुआत की. पता चला कि अखिलेश उसी नीलमथा एरिया की तरफ ही रहता है, जिधर इस वारदात को अंजाम देने के बाद क़ातिल नीले रंग की स्कूटी से गए थे. ऐसे में अखिलेश पर पुलिस का शक गहरा गया. आखिरकार जब रवि और अखिलेश से पूछताछ शुरू हुई, तो सच्चाई सामने आ गई. इस वारदात को लूटपाट के इरादे से रवि और अखिलेश ने अपने तीसरे साथी रंजीत के साथ मिलकर अंजाम दिया था.

25 मई सुबह 7.46 बजे इंदिरा नगर, लखनऊ

वो अखिलेश जो 13 सालों से दुबे परिवार के पास काम कर रहा था. उसने इस कत्ल को अंजाम देने के बाद फिर से बेगुनाह बनने का नाटक करते हुए मौका ए वारदात यानी देवेंद्र दुबे के घर पहुंचा और खुद अपने हाथों से मोहिनी की लाश भी उठाई. वारदात वाले रोज़ अखिलेश सुबह अपने साथी रंजित को लेकर दुबे के घर पहुंचा और दोनों ने मिलकर पहले मोहिनी की गला घोंट कर हत्या कर दी और फिर करीब 50 लाख रुपए की ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए. 

लेकिन जिस तरह से कातिलों ने सुबह का खाली समय चुना, जिस तरह से डीवीआर उठा कर ले गए, जिस तरह से लूटपाट के बाद वो नीलमथा की तरफ भागे, जिस तरह से उन्हें घर में आसानी से एंट्री मिली और जिस तरह से उन्होंने दूसरे सबूत मिटाने की कोशिश की, उन बातों ने शक करीबी क़ातिलों यानी दोनों ड्राइवरों के ऊपर गहरा दिया. आखिरकार पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद जहां तीनों कातिलों को पकड़ लिया. वहीं उनके पास से नीले रंग के बैग में लूटे गए 50 लाख के जेवर भी बरामद कर लिए. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में ये नीले रंग का बैग भी कातिलों के साथ लगातार नजर आ रहा था. 

इनपुट- लखनऊ से आशीष श्रीवास्तव के साथ संतोष कुमार

Source link

Tags: caseDevendraDubeyIASLucknowmurderofficeropnm2policePradeshSolvedUttarwifeऐसऔरककतलखलगतथजवलरटइमगपतनमलखलखनऊलटसलझहएहतयकड
Share198Tweet124Send

Related Posts

चांदी के सिक्के और मूर्ति साफ करने का आसान जुगाड़, इस सफेद चीज से चमकने लगेगी काली चांदी
Hindi News

November 4, 2026
आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी:ऑडियो मैसेज भेजकर मांगे गए करोड़ों रुपए, पुलिस कर रही जांच
Hindi News

आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी:ऑडियो मैसेज भेजकर मांगे गए करोड़ों रुपए, पुलिस कर रही जांच

November 4, 2026
Ind Vs Nz Live Score:भारत एक विकेट पर 50 रन के पार, कोहली की तूफानी बैटिंग, रोहित खाता खोले बिना पवेलियन लौटे – Ind Vs Nz Odi Live Score: India Vs New Zealand Today 1st Odi Match Scorecard Result Updates In Hindi
Hindi News

Ind Vs Nz Live Score:भारत एक विकेट पर 50 रन के पार, कोहली की तूफानी बैटिंग, रोहित खाता खोले बिना पवेलियन लौटे – Ind Vs Nz Odi Live Score: India Vs New Zealand Today 1st Odi Match Scorecard Result Updates In Hindi

November 4, 2026
राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट में ISI का हाथ? शहजाद भट्टी नेटवर्क से भी जोड़कर देखी जा रही कड़ियां
Hindi News

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट में ISI का हाथ? शहजाद भट्टी नेटवर्क से भी जोड़कर देखी जा रही कड़ियां

November 4, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
चांदी के सिक्के और मूर्ति साफ करने का आसान जुगाड़, इस सफेद चीज से चमकने लगेगी काली चांदी

चांदी के सिक्के और मूर्ति साफ करने का आसान जुगाड़, इस सफेद चीज से चमकने लगेगी काली चांदी

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
चांदी के सिक्के और मूर्ति साफ करने का आसान जुगाड़, इस सफेद चीज से चमकने लगेगी काली चांदी

चांदी के सिक्के और मूर्ति साफ करने का आसान जुगाड़, इस सफेद चीज से चमकने लगेगी काली चांदी

November 4, 2026
Former India cricketer opens up on Hardik Pandya’s trade rumours ahead of IPL 2027

Former India cricketer opens up on Hardik Pandya’s trade rumours ahead of IPL 2027

November 4, 2026
Rahul Gandhi Public Debate Challenge: ‘Debate in Parliament’: Himanta Sarma hits back at Rahul Gandhi’s challenge to PM Modi | India News

Rahul Gandhi Public Debate Challenge: ‘Debate in Parliament’: Himanta Sarma hits back at Rahul Gandhi’s challenge to PM Modi | India News

November 4, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • चांदी के सिक्के और मूर्ति साफ करने का आसान जुगाड़, इस सफेद चीज से चमकने लगेगी काली चांदी
  • Former India cricketer opens up on Hardik Pandya’s trade rumours ahead of IPL 2027
  • Rahul Gandhi Public Debate Challenge: ‘Debate in Parliament’: Himanta Sarma hits back at Rahul Gandhi’s challenge to PM Modi | India News
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.