
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
पंजाब के खरड़ में दुल्हन लेकर बरात के लौटने की खबर पाकर शनिवार सुबह 11 बजे कुछ किन्नर एक घर पर बधाई मांगने पहुंचे और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि परिवार ने इतने पैसे न होने की बात कही तो किन्नर भड़क गए और दुल्हन के सामने ही कपड़े उतारने लगे और घरवालों को काफी भला-बुरा कहकर चले गए। नई नवेली दुल्हन के सामने अपमान और किन्नरों की बदमाशी से आहत परिवार जनता चौक पहुंचा और किन्नरों के डेरे के धरने पर बैठ गया।
धरने पर बैठे दूल्हे नरिंदर सिंह और उनके परिवार के लोगों ने बताया कि वह शिवालिक सिटी के निकट युवराज एनक्लेव में रहते हैं। शुक्रवार को नरिंदर सिंह के विवाह के बाद शाम को बरात घर लौट आई। शनिवार सुबह 11 बजे कुछ किन्नर उनके घर बधाई लेने पहुंचे और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। दूल्हे नरिंदर सिंह ने उनसे कहा कि वह इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकते। इस पर किन्नर मोलभाव कर 51 हजार रुपये पर आ गए।



























