• Latest
  • Trending
  • All
Epstein Scandal Files 2025: 95,000 Photos, Bank Records, Powerful Names | एपस्टीन फाइलों में क्या हटाया, क्या छिपाया सब बताना होगा: कल खुलेगी सेक्स स्कैंडल फाइल, 95 हजार फोटो, बैंक रिकॉर्ड; पावरफुल लोगों की लिस्ट आएगी

10 months ago
पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री… सर्वजन सनातन पार्टी के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, काशी से किया ऐलान – former cbi director m nageshwar rao sarvajana sanatan party national president varanasi ntc agkp

57 minutes ago
Chandigarh News:बैंक घोटाले के आरोपित विक्रम वधवा को होटल ले जाने पर चार्जशीट दाखिल – Chargesheet Filed Regarding Taking Bank Fraud Accused Vikram Wadhwa To A Hotel

1 hour ago
‘AI’s success is based on effective bundling of technology with human judgment, leadership, execution’

2 hours ago
Legendary movie director, writer Singeetham Srinivasa Rao passes away

3 hours ago
Why is Jared Curtis not playing today vs Georgia? Latest injury update on Vanderbilt QB ahead of No. 2 Bulldogs clash

5 hours ago
Sheikh Hasina Extradition Case | India Bangladesh Diplomatic Statement

7 hours ago
Ankit Balyan murder: Police hunt man who supplied guns, bike to shooters

Jack Dorsey’s Bitchat disappears from app stores in India after government order

‘Justice Not Only About Conviction’: Telangana CM Revanth Reddy Orders Child Online Safety Framework | India News

Meghalaya Infant Death | Mother Walks 10km For Medical Treatment

AAP suspends MLA Sukhveer Singh Maiserkhana after he questions Punjab government over teacher shortage

8 hours ago
Fusion CX AI Services To Drive Turnover, IPO On Horizon

Saturday, October 3, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    TERA PIND (Official Video) | Davinder Kohinoor | Jind Bains | Latest Punjabi Song 2026

    Garry Sandhu Latest Punjabi Songs 2026 🔥 | Best Garry Sandhu Playlist | Nonstop Punjabi Collection

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Epstein Scandal Files 2025: 95,000 Photos, Bank Records, Powerful Names | एपस्टीन फाइलों में क्या हटाया, क्या छिपाया सब बताना होगा: कल खुलेगी सेक्स स्कैंडल फाइल, 95 हजार फोटो, बैंक रिकॉर्ड; पावरफुल लोगों की लिस्ट आएगी

by India News Online Team
December 17, 2025
in Hindi News
0
Epstein Scandal Files 2025: 95,000 Photos, Bank Records, Powerful Names | एपस्टीन फाइलों में क्या हटाया, क्या छिपाया सब बताना होगा: कल खुलेगी सेक्स स्कैंडल फाइल, 95 हजार फोटो, बैंक रिकॉर्ड; पावरफुल लोगों की लिस्ट आएगी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

वॉशिंगटन डीसी44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन 19 दिसंबर को जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी सारी फाइलें जनता के सामने रखेगा। इन फाइलों में हजारों पेज के दस्तावेज, 95 हजार तस्वीरें और बैंक रिकॉर्ड्स के अलावा कई प्रभावशाली हस्तियों के नाम भी हैं।

एपस्टीन फाइलों की रिलीज के बाद यह साफ हो सकता है कि एपस्टीन ने किन लोगों के साथ मिलकर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया था और यह सब कैसे चलता रहा।

लोग लंबे समय से एपस्टीन की आलीशान जिंदगी, नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण, तस्करी के आरोपों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, मशहूर हस्तियों और विदेशी नेताओं से उसके संबंधों को लेकर उत्सुक रहे हैं।

एपस्टीन से जुड़ा क्या-क्या पब्लिक होगा

  • जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलें
  • एपस्टीन की प्रेमिका गिस्लेन मैक्सवेल से जुड़ी फाइलें
  • एपस्टीन की हवाई यात्रा के रिकॉर्ड
  • फोरेंसिक रिपोर्ट्स
  • एपस्टीन की 2019 में हुई मौत से जुड़े दस्तावेज
  • उन सभी लोगों या कंपनियों के नाम जो एपस्टीन से जुड़े​​​​​​
जेफ्री एपस्टीन और उसकी प्रेमिका गिस्लेन मैक्सवेल। एपस्टीन की 2019 में जेल में मौत हो गई थी। (फाइल फोटो)

फाइलें जारी होने के बाद सरकार को क्या-क्या बताना होगा

फाइलें जारी करने के बाद सरकार को जनता को कुछ बातें साफ-साफ बतानी होंगी। जैसे कि यह बताना होगा कि दस्तावेजों में कौन-कौन से हिस्से काले किए गए हैं और ऐसा क्यों किया गया। साथ ही यह भी बताना होगा कि किस तरह की सामग्री जनता के सामने रखी गई और किस तरह की सामग्री को जारी नहीं किया गया।

इसके अलावा सरकार को उन सभी सरकारी अधिकारियों और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों की पूरी सूची भी देनी होगी, जिनका नाम या किसी भी तरह का जिक्र इन फाइलों में आता है। यह सारी जानकारियां फाइलें जारी होने के 15 दिनों के अंदर सार्वजनिक करना जरूरी होगा।

यह अभी साफ नहीं है कि वास्तव में कौन-कौन से दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएंगे और उनमें से कितना नया होगा। पिछले करीब 20 सालों में एपस्टीन के यौन अपराधों से जुड़े हजारों दस्तावेज पहले ही दीवानी मुकदमों और सूचना के अधिकार जैसी मांगों के जरिए सामने आ चुके हैं।

5 वजहों से कुछ जानकारी छिपा सकती है सरकार

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक कानून में साफ कहा गया है कि किसी भी दस्तावेज को सिर्फ इसलिए नहीं रोका जा सकता क्योंकि उससे किसी को शर्मिंदगी होगी, किसी की छवि खराब होगी या मामला राजनीतिक रूप से संवेदनशील है।

यह नियम सभी पर लागू होता है। चाहे वह कोई सरकारी अधिकारी हो, कोई बड़ा नेता हो या कोई विदेशी हस्ती, लेकिन कानून यह भी कहता है कि कुछ खास हालात में दस्तावेजों के कुछ हिस्से छिपाए जा सकते हैं।

इसमें 5 चीजें शामिल हैं-

1. दस्तावेजों में पीड़ितों की निजी पहचान संबंधी जानकारी

2. बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री

3. शारीरिक हिंसा को दिखाने वाली सामग्री

4. ऐसी जानकारी जिससे चल रही जांच पर असर पड़े

5. ऐसी जानकारी जो राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेश नीति के कारण सीक्रेट रखना जरूरी हो

कानूनी छूट का फायदा उठा सकती है ट्रम्प सरकार जानकारी छिपाते समय सरकार को यह साफ-साफ बताना होगा कि कौन-सा हिस्सा क्यों छिपाया गया है। हालांकि ट्रम्प के विरोधियों का मानना है कि प्रशासन इस अपवाद का इस्तेमाल करके कुछ फाइलों को रोक सकता है।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने एपस्टीन के संबंधों को लेकर एक नई जांच शुरू की है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, डेमोक्रेट पार्टी के बड़े दानदाता रीड हॉफमैन, अर्थशास्त्री लैरी समर्स और जेपी मॉर्गन चेज जैसे नाम शामिल हैं।

चूंकि यह जांच एपस्टीन जुड़े लोगों से रिश्ते पर है, इसलिए सरकार इस जांच का बहाना बनाकर उसके प्रभावशाली दोस्तों से जुड़ी जानकारी छिपा सकती है। CNN के मुताबिक FBI को एपस्टीन के मैनहटन वाले घर से हजारों नग्न या अर्धनग्न युवतियों की तस्वीरें मिली थीं। ये तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की जाएंगी।

इस तस्वीर में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (बीच में), जेफ्री एपस्टीन और उसकी प्रेमिका गिस्लेन मैक्सवेल (दाएं) हैं। (तस्वीर 12 दिसंबर को जारी हुई)

अब तक क्या-क्या जारी हो चुका है?

एपस्टीन मामले से जुड़े बहुत सारे दस्तावेज पहले ही सामने आ चुके हैं। इनमें मैक्सवेल का 2021 का आपराधिक ट्रायल, जस्टिस डिपार्टमेंट की रिपोर्टें और कई दीवानी मुकदमों के कागजात शामिल हैं।

इस साल की शुरुआत में जस्टिस डिपार्टमेंट और FBI में ट्रम्प के नियुक्त अधिकारियों ने एपस्टीन से जुड़ी कुछ सीक्रेट फाइलें जारी की थीं, लेकिन उनमें ज्यादातर जानकारी पहले से ही सार्वजनिक थी। इस रिलीज को लेकर ट्रम्प प्रशासन की कड़ी आलोचना भी हुई।

जस्टिस डिपार्टमेंट ने इस साल मैक्सवेल के साथ हुए अपने विवादित इंटरव्यू के सैकड़ों पन्ने भी जारी किए, जिसमें उसने अपने बचाव में बयान दिए और कुछ पीड़ितों की आलोचना तक की।

हाल ही में हाउस ओवरसाइट कमेटी ने 12 दिसंबर को एपस्टीन की संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज और तस्वीरें जारी की थीं।

तस्वीर में ट्रम्प 6 महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं, जिनके चेहरे छिपाए गए हैं। (तस्वीर 12 दिसंबर को जारी हुई।)

​​​​​​एपस्टीन केस में 9 प्रॉमिनेंट पर्सन का नाम आया

जेफ्री एपस्टीन की संपत्ति से जारी 19 तस्वीरों में 9 बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए हैं। ये तस्वीरें सीधे तौर पर किसी को अपराधी साबित नहीं करतीं, लेकिन इन्हें एपस्टीन के साथ दिखाती हैं जिससे विवाद और सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • डोनाल्ड ट्रम्प (अमेरिकी राष्ट्रपति)
  • बिल क्लिंटन (पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति)
  • बिल गेट्स (अरबपति)
  • प्रिंस एंड्रयू (ब्रिटिश किंग के भाई)
  • स्टीव बैनन (ट्रम्प के पूर्व सलाहकार)
  • लैरी समर्स (हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष)
  • वुडी एलन (फिल्म निर्माता)
  • रिचर्ड ब्रैनसन (बिजनेसमैन)
  • एलन डर्शोविट्ज (मशहूर वकील)

—————————————-

जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

एपस्टीन सेक्स स्कैंडल फाइल्स खुलने में 2 दिन बाकी:ट्रम्प का नाम आया, दुनियाभर के नेता-बिजनेसमैन में डर; क्या कोई भारतीय भी शामिल

ट्रम्प प्रशासन 19 दिसंबर को कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दशकों पुराने सरकारी रिकॉर्ड सार्वजनिक कर सकता है। इस दौरान एपस्टीन केस से जुड़े सभी ईमेल, तस्वीरें और डॉक्यूमेंट्स पब्लिक होंगे। इसका मकसद एपस्टीन के पूरे नेटवर्क की सच्चाई सामने लाना है।

आरोप है कि इस नेटवर्क में नाबालिग लड़कियों का शोषण हुआ और दुनिया के कई बेहद ताकतवर लोग इससे जुड़े थे। इससे पहले इस केस से जुड़ीं 19 तस्वीरें 12 दिसंबर को पब्लिक हुई थीं। इसमें 3 तस्वीरें ट्रम्प की हैं। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, अरबपति बिल गेट्स जैसे बड़ी हस्तियों की तस्वीरें भी सार्वजनिक हुईं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: bankEpsteinfilesnamesphotosPowerfulrecordsScandalआएगएपसटनककयकलखलगछपयपवरफलफइलफटबकबतनमरकरडलगलसटसकडलसकससबहगहजरहटय
Share197Tweet123Send

Related Posts

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री… सर्वजन सनातन पार्टी के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, काशी से किया ऐलान – former cbi director m nageshwar rao sarvajana sanatan party national president varanasi ntc agkp
Hindi News

October 3, 2026
Chandigarh News:बैंक घोटाले के आरोपित विक्रम वधवा को होटल ले जाने पर चार्जशीट दाखिल – Chargesheet Filed Regarding Taking Bank Fraud Accused Vikram Wadhwa To A Hotel
Hindi News

Chandigarh News:बैंक घोटाले के आरोपित विक्रम वधवा को होटल ले जाने पर चार्जशीट दाखिल – Chargesheet Filed Regarding Taking Bank Fraud Accused Vikram Wadhwa To A Hotel

October 3, 2026
Sheikh Hasina Extradition Case | India Bangladesh Diplomatic Statement
Hindi News

Sheikh Hasina Extradition Case | India Bangladesh Diplomatic Statement

October 3, 2026
Meghalaya Infant Death | Mother Walks 10km For Medical Treatment
Hindi News

Meghalaya Infant Death | Mother Walks 10km For Medical Treatment

October 3, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री… सर्वजन सनातन पार्टी के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, काशी से किया ऐलान – former cbi director m nageshwar rao sarvajana sanatan party national president varanasi ntc agkp

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री… सर्वजन सनातन पार्टी के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, काशी से किया ऐलान – former cbi director m nageshwar rao sarvajana sanatan party national president varanasi ntc agkp

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री… सर्वजन सनातन पार्टी के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, काशी से किया ऐलान – former cbi director m nageshwar rao sarvajana sanatan party national president varanasi ntc agkp

पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री… सर्वजन सनातन पार्टी के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, काशी से किया ऐलान – former cbi director m nageshwar rao sarvajana sanatan party national president varanasi ntc agkp

October 3, 2026
Chandigarh News:बैंक घोटाले के आरोपित विक्रम वधवा को होटल ले जाने पर चार्जशीट दाखिल – Chargesheet Filed Regarding Taking Bank Fraud Accused Vikram Wadhwa To A Hotel

Chandigarh News:बैंक घोटाले के आरोपित विक्रम वधवा को होटल ले जाने पर चार्जशीट दाखिल – Chargesheet Filed Regarding Taking Bank Fraud Accused Vikram Wadhwa To A Hotel

October 3, 2026
‘AI’s success is based on effective bundling of technology with human judgment, leadership, execution’

‘AI’s success is based on effective bundling of technology with human judgment, leadership, execution’

October 3, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री… सर्वजन सनातन पार्टी के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, काशी से किया ऐलान – former cbi director m nageshwar rao sarvajana sanatan party national president varanasi ntc agkp
  • Chandigarh News:बैंक घोटाले के आरोपित विक्रम वधवा को होटल ले जाने पर चार्जशीट दाखिल – Chargesheet Filed Regarding Taking Bank Fraud Accused Vikram Wadhwa To A Hotel
  • ‘AI’s success is based on effective bundling of technology with human judgment, leadership, execution’
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.