{“_id”:”684e2e70dd07cffe250ec12b”,”slug”:”elon-musk-s-x-down-for-thousands-in-us-downdetector-shows-know-all-about-it-2025-06-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”‘X’ Down: अमेरिका में ‘एक्स’ डाउन, लॉगिन और पोस्टिंग में आई समस्या; हजारों उपयोगकर्ताओं को उठानी पड़ी परेशानी”,”category”:{“title”:”Tech Diary”,”title_hn”:”टेक डायरी”,”slug”:”tech-diary”}}
X – फोटो : Amar Ujala
अमेरिका में बीती रात माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ का सर्वर डाउन हो गया। इससे हजारों उपयोगकर्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के मुताबिक, शनिवार को अमेरिका में एलन मस्क का ‘एक्स’ हजारों उपयोगकर्ताओं के लिए ठप पड़ा रहा। डाउनडिटेक्टर ने बताया कि शाम 06:07 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की रिपोर्ट करने वाले 6,700 से ज्यादा मामले थे। डाउनडिटेक्टर कई स्रोतों से स्टेटस रिपोर्ट एकत्र करके आउटेज को ट्रैक करता है। डाउनडिटेक्टर की संख्या उपयोगकर्ता की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट पर आधारित होती है। प्रभावित उपयोगकर्ताओं की वास्तविक संख्या इससे अलग हो सकती है।