वॉशिंगटन डीसी4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ट्रम्प ने इलॉन मस्क को 20 जनवरी 2025 को सरकार में शामिल किया था। मस्क ने 29 मई को पद से इस्तीफा दे दिया है।
टेस्ला के मालिक और अमेरिकी अरबपति इलॉन मस्क ने ट्रम्प प्रशासन छोड़ दिया है। उन्होंने भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 5.30 बजे सोशल मीडिया X पर यह जानकारी दी।

मस्क ने कहा कि ट्रम्प के सलाहकार के तौर पर मेरा वक्त पूरा हुआ। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद भी दिया।
ट्रम्प ने मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE)का जिम्मा दिया था। जिसका काम सरकार की फिजूलखर्ची कम करना था।
ट्रम्प के ‘बिग ब्यूटीफुल’ बिल के खिलाफ थे मस्क
मस्क उस बिल का विरोध कर रहे थे जिसे ट्र्म्प ने बिग ब्यूटीफुल बताया था। DOGE छोड़ने से पहले मस्क ने कहा कि DOGE का काम खर्चों में कटौती करना है और यह बिल उस मकसद के खिलाफ है।
इस्तीफे के एक दिन बाद कार्यकाल खत्म होना था
जानकारी के मुताबिक ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद DOGE प्रमुख के तौर पर मस्क की नियुक्ति 30 मई 2025 तक के लिए ही की थी। यानी जब मस्क ने इस्तीफा दिया, उसके एक दिन बाद ही उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था।
सरकार से अलग, ट्रम्प से भी दूरी के संकेत
डिपार्टमेंट छोड़ने के बाद क्या मस्क अब ट्रम्प का साथ भी छोड़ेंगे? मस्क ने DOGE छोड़ने से पहले कहा- राजनीति में जितना करना था कर लिया। अब चंदा नहीं दूंगा। फेडरल ब्यूरोक्रेसी मेरी सोच से ज्यादा खराब है। यह संकेत है कि मस्क राजनीति से दूरी बनाएंगे।
बिग ब्यूटीफुल बिल पर क्यों हुआ विवाद, 5 पॉइंट्स
1. ट्रम्प ने 2017 में जो इनकम टैक्स और एस्टेट टैक्स में कटौती की थी यह बिल उसे बढ़ाता है और स्थायी बनाता है।
2. इसमें ओवरटाइम, टिप्स, और सोशल सिक्योरिटी इनकम पर नए टैक्स कटौती के नियम हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि जो लोग सालाना 30,000 से 80,000 डॉलर कमाते हैं, उनके टैक्स में अगले साल 15% की कटौती होगी।
3. बॉर्डर सिक्योरिटी (अवैध इमिग्रेश रोकने के लिए) और अमेरिकी सेना व रक्षा को मजबूत करने पर ज्यादा खर्च करना।
4. सरकार के खर्च में जो फिजूलखर्ची, धोखाधड़ी और दुरुपयोग होता है, उसे कम करना।
5. डेट सीलिंग; यानी सरकार कितना कर्ज ले सकती है, की सीमा बढ़ाना। ये सीमा समय-समय पर बढ़ानी पड़ती है ताकि सरकार अपने बिल और खर्चे पूरे कर सके। अगर इसे नहीं बढ़ाया गया, तो सरकार अपने बिल नहीं चुका पाएगी।

न्यूयॉर्क सिटी में इलॉन मस्क के खिलाफ प्रदर्शन की तस्वीर।
ट्रम्प को गोली लगने के बाद मस्क का मिला था साथ
मस्क ने डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने का पहली बार समर्थन 13 जुलाई 2024 को सार्वजनिक रूप से किया। इसी दिन ट्रम्प पर पेनसिल्वेनिया में जानलेवा हमला हुआ था।
इसके बाद उन्होंने ट्रम्प के अभियान के लिए अमेरिका PAC (पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) के माध्यम से लाखों डॉलर का दान देना शुरू किया।
2016 के राष्ट्रपति चुनाव में मस्क ने ट्रम्प की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि वे इस पद के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने 2020 में जो बाइडेन का समर्थन किया था और 2022 में ट्रम्प के साथ उनकी कुछ तीखी बहस भी हुई थी।
———————————–
मस्क से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
अमेरिका-यूरोप में टेस्ला कार जला रहे, भारत लाने की तैयारी:2025 में मस्क को ₹11 लाख करोड़ का नुकसान, इसकी 3 वजह

मस्क की नीतियों से नाराज अमेरिका और यूरोप के लोगों ने पिछले कुछ महीनों में उनकी इलेक्ट्रिक कार टेस्ला को विरोध को तौर पर जलाया था। लगभग 4 महीने में 100 से ज्यादा कारें जलाई गई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…







![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











