{“_id”:”68338028f03292b0fa0e84f0″,”slug”:”ear-checkup-before-the-exam-upsc-exam-was-held-at-81-centers-chandigarh-news-c-16-pkl1043-719769-2025-05-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: परीक्षा से पहले कानों की जांच,81 सेंटरों पर हुई यूपीएससी परीक्षा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 May 2025 02:10 AM IST

चंडीगढ़। शहर के 81 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 31 हजार उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन इनमें से लगभग 60 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा से पहले पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थियों की कानों को खासतौर पर चेक किया गया कि कहीं ब्लूटुथ आदि तो नहीं है। हाल ही में एक परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ वाले ईयरपीस लगाकर नकल की गई थी।
सेंटर के आसपास काफी पुलिस तैनात रही। हरेक छात्र की गहनता से चेकिंग की जा रही थी। हरियाणा के अंबाला से परीक्षा देने पहुंची अभ्यर्थी सिमरन ने बताया कि परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चली। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक संपन्न हुई। सिमरन ने बताया कि पेपर अपेक्षाकृत आसान था और इसमें रीजनिंग, अर्थशास्त्र सहित विभिन्न विषयों से पूछे गए सवाल सरल स्तर के थे। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हुई और सभी केंद्रों पर व्यवस्था सुचारू रही। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन व पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे।


























