अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत वे दक्षिण एशियाई देश के तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल बेचे।
ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमने अभी-अभी पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत पाकिस्तान और अमेरिका अपने विशाल तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम उस तेल कंपनी का चयन करने की प्रक्रिया में हैं जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। कौन जाने, हो सकता है कि वे किसी दिन भारत को तेल बेचें!’
ये भी पढ़ें: US Tariffs: राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अभी भारत के साथ बातचीत जारी; BRICS का जिक्र कर बोले- डॉलर पर हमला नामंजूर
दक्षिण कोरिया के व्यापार प्रतिनिधियों से भी करेंगे मुलाकात
ट्रंप का यह पोस्ट भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और रूसी सैन्य उपकरणों व ऊर्जा खरीद पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद आया है। ट्रंह ने यह भी कहा कि व्हाइट हाउस इन दिनों व्यापार समझौतों पर काम करने में काफी व्यस्त रहा है। वे जल्द ही दक्षिण कोरिया के व्यापार प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
ये भी पढ़ें: US-IND Trade: व्हाइट हाउस सलाहकार बोले- भारत से वार्ता पर ट्रंप निराश, 25% टैरिफ लगाना हो सकता है समस्या का हल
अन्य देश भी टैरिफ कम करने की बात कर रहे
ट्रंप ने यह भी कहा कि अन्य देश भी अब हमसे टैरिफ कम करने की बात कर रहे हैं। इससे अमेरिका का व्यापार घाटा काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पर पूरी रिपोर्ट सही समय पर दी जाएगी।
संबंधित वीडियो




























