• Latest
  • Trending
  • All
Donald Trump Presidency Impact Explained; US Immigration Policy | India China Russia – Trade War | शपथ लेते ही ट्रम्प बोले- थर्ड जेंडर की मान्यता खत्म: अवैध प्रवासियों की एंट्री बैन, मेक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी; 10 बड़े ऐलान

1 year ago
Karisma Kapoor on 35 years of debut film Prem Qaidi: ‘I was straight out of school’ | Bollywood News

Karisma Kapoor on 35 years of debut film Prem Qaidi: ‘I was straight out of school’ | Bollywood News

14 mins ago
Protect Your Reproductive Health: The Impact Of Sleep, Stress, Diet & Daily Habits | Health and Fitness News

Protect Your Reproductive Health: The Impact Of Sleep, Stress, Diet & Daily Habits | Health and Fitness News

1 hour ago
Oil keeps flowing through Hormuz despite Iran saying it’s shut

Oil keeps flowing through Hormuz despite Iran saying it’s shut

2 hours ago
Oil keeps flowing through Hormuz despite Iran saying it’s shut

Oil keeps flowing through Hormuz despite Iran saying it’s shut

2 hours ago
IND W vs SA W LIVE Score, Women’s T20 World Cup 2026: India eye semifinal push as South Africa bring familiar warning

IND W vs SA W LIVE Score, Women’s T20 World Cup 2026: India eye semifinal push as South Africa bring familiar warning

3 hours ago
Gold, Silver Prices: US-Iran Talks, Crude Oil, Macro Data to Influence Bullion Trend

Gold, Silver Prices: US-Iran Talks, Crude Oil, Macro Data to Influence Bullion Trend

4 hours ago
Diksha Dagar Dutch Ladies Open Performance, Indian Golfers Leaderboard Update

Diksha Dagar Dutch Ladies Open Performance, Indian Golfers Leaderboard Update

4 hours ago
Jyothy Labs to expand Exo into broader dishwash franchise after Henkel brands exit portfolio

Jyothy Labs to expand Exo into broader dishwash franchise after Henkel brands exit portfolio

5 hours ago
Neet-Ug 2026: NEET aspirant given Abu Dhabi centre takes re-test in Nagpur after NTA correction | India News

Neet-Ug 2026: NEET aspirant given Abu Dhabi centre takes re-test in Nagpur after NTA correction | India News

5 hours ago
Some dissident MPs scared of public anger, in touch with Sena (UBT): Raut

Some dissident MPs scared of public anger, in touch with Sena (UBT): Raut

5 hours ago
BCCI announces India squad for England ODIs: Virat Kohli, Jasprit Bumrah return

BCCI announces India squad for England ODIs: Virat Kohli, Jasprit Bumrah return

7 hours ago
UK PM Starmer may resign as early as Monday amid leadership speculation: Report

UK PM Starmer may resign as early as Monday amid leadership speculation: Report

9 hours ago
Sunday, June 21, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Donald Trump Presidency Impact Explained; US Immigration Policy | India China Russia – Trade War | शपथ लेते ही ट्रम्प बोले- थर्ड जेंडर की मान्यता खत्म: अवैध प्रवासियों की एंट्री बैन, मेक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी; 10 बड़े ऐलान

by India News Online Team
January 20, 2025
in Hindi News
0
Donald Trump Presidency Impact Explained; US Immigration Policy | India China Russia – Trade War | शपथ लेते ही ट्रम्प बोले- थर्ड जेंडर की मान्यता खत्म: अवैध प्रवासियों की एंट्री बैन, मेक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी; 10 बड़े ऐलान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

  • Hindi News
  • International
  • Donald Trump Presidency Impact Explained; US Immigration Policy | India China Russia Trade War

वॉशिंगटन15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद व्हाइट हाउस में आधिकारिक तौर पर पहले आदेश पर साइन किए। - Dainik Bhaskar

ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद व्हाइट हाउस में आधिकारिक तौर पर पहले आदेश पर साइन किए।

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार, 20 जनवरी को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। ट्रम्प ने सत्ता संभालते ही देश से लेकर विदेश तक अमेरिकी नीतियों में कई बड़े बदलाव लाने की की बात कही।

शपथ के बाद 30 मिनट के भाषण में डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी के तहत दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने की बात कही। वहीं उन्होंने अमेरिका में केवल महिला और पुरुष जेंडर को मान्यता देने का ऐलान किया।

ट्रम्प के पहले भाषण में 10 बड़े ऐलान…

1) अमेरिकी सरकार के लिए सिर्फ 2 जेंडर

ट्रम्प ने कहा- आज से अमेरिकी सरकार के लिए सिर्फ दो जेंडर होंगे पुरुष और महिला। मैं सभी सरकारी सेंसरशिप को तुरंत रोकने और अमेरिका में अभिव्यक्ति की आजादी को बहाल करने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर भी साइन करूंगा।

क्यों कहा- ट्रम्प ने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के खिलाफ बयान दिए थे। ट्रम्प के रक्षा मंत्री पिट हेगसेथ का कहना था कि सेना में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को शामिल करने से अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है।

2) अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने का वादा

ट्रम्प ने देश में अवैध प्रवासियों की एंट्री बैन करने और अवैध प्रवासियों को पकड़ कर बॉर्डर पर छोड़ने की पॉलिसी खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा- बाइडेन प्रशासन ने हमारे देश में अवैध रूप से एंट्री करने वाले खतरनाक अपराधियों को शरण दी है और उनकी हिफाजत की है।

क्यों कहा- प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक अमेरिका में दुनिया के सबसे ज्यादा अप्रवासी हैं। दुनिया के कुल 20% अप्रवासी अमेरिका में ही रहते हैं। 2023 तक यहां रहने वाले अप्रवासियों की कुल संख्या 4.78 करोड़ थी। ट्रम्प का मानना है कि दूसरे देशों से लोग अवैध तरीके से अमेरिका में घुसकर अपराध करते हैं।

3) मेक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी का ऐलान

ट्रम्प ने अमेरिका-मेक्सिको के बॉर्डर (दक्षिणी बॉर्डर) पर इमरजेंसी लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां से होने वाली सभी अवैध एंट्री पर रोक लगाई जाएगी। सरकार अपराध करने वाले विदेशियों को उनके देश वापस भेज देगी।

क्यों कहा- US-मेक्सिको बॉर्डर से आने वाले अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या अमेरिकी राजनीति में एक बड़ा मुद्दा है। ट्रम्प का कहना है कि यहां से अवैध प्रवासी और अपराधी अमेरिका में एंट्री करते हैं। ट्रम्प इस बॉर्डर पर दीवार बनाने की बात भी कह चुके हैं।

यह तस्वीर US-मेक्सिको बॉर्डर की है। सीमा पर लगी जाली के एक तरफ प्रवासी हैं और दूसरी तरफ अमेरिकी सुरक्षाकर्मी।

यह तस्वीर US-मेक्सिको बॉर्डर की है। सीमा पर लगी जाली के एक तरफ प्रवासी हैं और दूसरी तरफ अमेरिकी सुरक्षाकर्मी।

4) पनामा नहर वापस छीनने की धमकी दी

ट्रम्प ने कहा कि वे पनामा नहर को वापस ले लेंगे। उन्होंने कहा कि इस नहर की वजह से हमारे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया है। इसे कभी गिफ्ट के तौर पर पनामा देश को नहीं दिया जाना चाहिए था। आज चीन पनामा नहर का ऑपरेट कर रहा है। हमने इसे चीन को नहीं दिया। हमने इसे पनामा देश को दिया। हम इसे वापस लेने जा रहे हैं।

क्यों कहा- ट्रम्प का कहना है कि इस नहर को अमेरिका ने 1999 में पनामा देश को गिफ्ट किया था, लेकिन इस पर अब चीन का कंट्रोल हो चुका है और यहां अमेरिकी जहाजों को ज्यादा टैक्स देना पड़ता है।

5) मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने का ऐलान

ट्रम्प ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने का ऐलान किया। ट्रम्प पहले भी कह चुके हैं कि अमेरिका की खाड़ी का नाम ज्यादा ‘सुंदर’ लगता है और यही नाम रखना सही है।

क्यों कहा- ट्रम्प का मानना है कि इस इलाके में अमेरिका की ज्यादा मौजूदगी है। अमेरिका इस इलाके में सबसे ज्यादा एक्टिविटी करता है इसलिए ये जगह अमेरिका की है।

6) दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान

ट्रम्प ने कहा कि अब तक हमारे देश की सरकार दूसरे देशों को अमीर बनाने के लिए अपने देश को लोगों पर टैक्स लगाती थी। हम इसे बदलने जा रहे हैं, अब हम अपने देश के लोगों को अमीर बनाने के लिए अन्य देशों पर टैरिफ और टैक्स लगाएंगे।

क्यों कहा- ट्रम्प कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका को हर साल अन्य से देशों से बड़े व्यापार घाटे का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद BRICS देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी भी दी थी। इससे अलावा वो चीन, कनाडा और मेक्सिको पर भारी भरकम टैरिफ लगाने की धमकी दे चुके हैं।

7) अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहन की अनिवार्यता खत्म

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनकी सरकार ग्रीन न्यू डील को समाप्त कर देगी। ग्रीन न्यू डील में क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने की बात की गई है। इसके साथ ही ट्रम्प ने इलेक्ट्रिक वाहन की अनिवार्यता को खत्म करने की बात की। ट्रम्प ने कहा कि दूसरे शब्दों में कहूं तो आप अपनी पसंद की कार खरीद सकेंगे।

क्यों कहा- ट्रम्प कई बार घोषित रूप से जलवायु परिवर्तन पर शक जाहिर कर चुके हैं। वो जीवाश्म ईंधन के मुखर समर्थक हैं। उन्होंने 2016 में राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका को 2015 की पेरिस क्लाइमेट डील से बाहर कर लिया था।

8) हेल्थ सिस्टम और एजुकेशन सिस्टम की आलोचना

ट्रम्प ने अमेरिकी हेल्थ सिस्टम की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह ऐसा हेल्थ सिस्टम है जो इमरजेंसी में काम नहीं करता है। जबकि इस पर दुनिया में ‘कहीं से भी’ ज्यादा पैसा खर्च किया जाता है।

उन्होंने एजुकेशन सिस्टम की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में ऐसा एजुकेशन सिस्टम है जो हमारे बच्चों को खुद पर शर्म करना सिखाता है। लेकिन आज से यह सब कुछ बदलने वाला है। बहुत तेजी से बदलने वाला है।

क्यों कहा- ट्रम्प का मानना है कि डेमोक्रेट सरकार की हेल्थ नीतियां मुश्किल समय में देश के काम नहीं आती हैं। इसके अलावा इससे सरकारी डिपार्टमेंट और एजेंसियों पर खर्च बढ़ता है। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओबामाकेयर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के खिलाफ ऑर्डर पास किया था।

9) मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्री भेजने का ऐलान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका मंगल ग्रह पर भी अपना झंडा गाड़ेगा। उन्होंने कहा कि मंगल ग्रह पर अमेरिका का सितारों वाला झंडा लगाने के लिए वो अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेंगे।

क्यों कहा- ​​​​​​ट्रम्प के समर्थक और स्पेसएक्स के मालिक इलॉन मस्क कई बार धरती के बाहर नई इंसानी बस्तियां बसाने की बात कह चुके हैं। मंगल ग्रह को लेकर ट्रम्प के ऐलान के बाद मस्क ने खड़े होकर तालियां बजाई।

ट्रम्प के शपथ ग्रहण के समय गूगल के CEO सुंदर पिचई के साथ मौजूद इलॉन मस्क।

ट्रम्प के शपथ ग्रहण के समय गूगल के CEO सुंदर पिचई के साथ मौजूद इलॉन मस्क।

10) विदेशी शत्रु अधिनियम 1798 को लागू करने का वादा

ट्रम्प ने कहा कि वह अमेरिका में विदेशी गिरोह को निशाना बनाने के लिए विदेशी शत्रु अधिनियम 1798 को लागू करेंगे। इस कानूनी अधिकार का इस्तेमाल आखिरी बार सेकेंड वर्ल्ड वॉर के समय जापानी, जर्मन और इटली मूल के गैर-अमेरिकी नागरिकों को बंदी बनाने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि आपराधिक गिरोहों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करेंगे क्यों कहा- ट्रम्प का दावा किया है कि यह कानून उनकी सरकार को कई अधिकार देगा जिसकी मदद से अमेरिका से सभी संदिग्ध ड्रग गिरोह को बाहर निकाला जा सकेगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: ChinaDonaldEXPLAINEDimmigrationImpactIndiapolicypresidencyRussiatradeTrumpwarअवधइमरजसएटरऐलनकखतमजडरटरमपथरडपरपरवसयबड़बनबरडरबलमकसकमनयतलतशपथह
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Karisma Kapoor on 35 years of debut film Prem Qaidi: ‘I was straight out of school’ | Bollywood News

Karisma Kapoor on 35 years of debut film Prem Qaidi: ‘I was straight out of school’ | Bollywood News

June 21, 2026
Protect Your Reproductive Health: The Impact Of Sleep, Stress, Diet & Daily Habits | Health and Fitness News

Protect Your Reproductive Health: The Impact Of Sleep, Stress, Diet & Daily Habits | Health and Fitness News

June 21, 2026
Oil keeps flowing through Hormuz despite Iran saying it’s shut

Oil keeps flowing through Hormuz despite Iran saying it’s shut

June 21, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Karisma Kapoor on 35 years of debut film Prem Qaidi: ‘I was straight out of school’ | Bollywood News
  • Protect Your Reproductive Health: The Impact Of Sleep, Stress, Diet & Daily Habits | Health and Fitness News
  • Oil keeps flowing through Hormuz despite Iran saying it’s shut
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.