झारखंड में रांची के एक्सट्रीम बार में डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात पांच युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनका डीजे संदीप उर्फ सैंडी और बार के दूसरे स्टाफ से विवाद गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया और सभी युवक
.
कुछ देर बाद शराब पी रहे पांचों युवक वापस बार में आए और एक युवक ने डीजे संचालक संदीप के सीने पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिस समय ये घटना हुई उस समय बार बंद था और डीजे संदीप और अन्य कर्मचारी बार से निकल रहे थे।
इसके बाद उन्होंने बार के अंदर घुसकर कई राउंड फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बार पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना रांची के चुटिया थाना क्षेत्र की है।

गोली लगने के बाद डीजे संचालक चार कदम चल नीचे गिर गया।
सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान
गोली संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी के सीने में लगी। गोली मारने के बाद युवक फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस संदीप को रिम्स ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फायरिंग के बाद बार में पहुंची पुलिस।
गोलीबारी की घटना की जांच रांची के एसएसपी, एसपी, सिटी डीएसपी के अलावा चुटिया एवं कोतवाली के थाना प्रभारी कर रहे हैं। युवकों की पहचान के लिए बार का सीसीटीवी फुटेज भी निकाला गया है जिसके माध्यम से अपराधियों की पहचान की जा रही है।

सीसीटीवी में एक शख्स गन लेकर बार में घुसते दिख रहा है।
SIT बनाई
पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों की पहचान हो गई है। इसमें शामिल लोग अपराधी हैं, पहले भी इन पर कई मामले चल रहे हैं। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया है, ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











