
पंजाब के कपूरथला में पंजाब बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों में मेरिट में आने वाली सरकारी स्कूलों की 6 छात्राओं से कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल और एसएसपी गौरव तूरा ने मुलाकात की।
पंजाब सरकार की तरफ से मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू किए गए प्रोग्राम ‘एक दिन डीसी और एसएसपी के साथ’ के तहत जिले की 6 छात्राओं ने सोमवार को डीसी और एसएसपी के साथ रहकर दफ्तरी कार्यों को नजदीक से देखा।






























