{“_id”:”681840430d149060e90a9c93″,”slug”:”dharamshala-punjab-cm-bhagwant-mann-said-haryana-is-demanding-more-water-than-its-share-2025-05-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”धर्मशाला: भगवंत मान बोले- हरियाणा अपने हिस्से से ज्यादा पानी मांग रहा, आंकड़े पंजाब के पक्ष में”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 May 2025 11:42 AM IST
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पानी को लेकर कोई विवाद नहीं है। कानूनी ताैर पर आंकड़े पंजाब के पक्ष में हैं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान – फोटो : संवाद
Trending Videos
विस्तार
हरियाणा के साथ जल बंटवारे के विवाद पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पानी को लेकर कोई विवाद नहीं है। हिमाचल के गगल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में मान ने कहा कि कानूनी ताैर पर आंकड़े पंजाब के पक्ष में हैं। हमने हरियाणा को जितना पानी एक साल के लिए दिया था, उसे 10 महीने में इस्तेमाल कर दिया। अब दो महीने का अतिरिक्त पानी मांगा जा रहा। हरियाणा अपने हिस्से से ज्यादा पानी मांग रहा है। वे (हरियाणा) सिर्फ यही तर्क दे रहे हैं कि पहले भी उन्हें (अपने हिस्से से ज्यादा) पानी मिलता रहा है। हमने राज्य में नहर प्रणाली में सुधार किया है। हमारे पास अतिरिक्त पानी नहीं है। मान आईपीएल मैच देखने के लिए धर्मशाला आए हुए थे।
Trending Videos
#WATCH | Dharamshala, HP | On water sharing dispute with Haryana, Punjab CM Bhagwant Mann says, “There is no dispute regarding water. The data is in favour of Punjab. Haryana is asking for more than its share of water. The only logic they (Haryana) are giving is that earlier,… pic.twitter.com/ezwPYiqNsW