{“_id”:”6869911f364475c127085917″,”slug”:”demand-to-remove-transformers-from-inside-the-markets-business-leaders-met-ceo-of-cpdl-chandigarh-news-c-16-pkl1091-755200-2025-07-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: बाजारों के अंदर से ट्रांसफॉर्मर हटाने की मांग, सीपीडीएल से सीईओ मिले व्यापारी नेता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। ट्रांसफॉर्मर बाजार की परिधि से बाहर होना चाहिए। इस मांग के साथ चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के सीईओ एके वर्मा से मुलाकात की। उनसे व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढ़ा और चेयरमैन चरणजीव सिंह ने शहर में बेहतर बिजली व्यवस्था करने के विषय में बात की।
संजीव चड्ढा ने बताया कि शहर में बार-बार बिजली कटने से हजारों कारोबारी परेशान है। तारों और ट्रांसफर बॉक्सों के खुले होने से परेशानी बढ़ती जा रही है। इस दौरान दिवाकर साहूंजा, नरेश महाजन, बलविंदर सिंह, किरण नारद, राधे बजाज, हरि कृष्ण कक्कड़, सुशील बंसल, मोहित सूद, विनोद तलवार समेत कई लोग मौजूद रहे।



























