
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के आज नतीजे आएंगे (सांकेतिक फोटो)
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के आज नतीजे आएंगे। डीयू ने इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। कुछ ही देर में काउंटिंग शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि आज दोपहर तक केंद्रीय पैनल के रिजल्ट सामने आ जाएंगे। इस बार केंद्रीय पैनल के लिए ईवीएम और कॉलेजों में बैलेट पेपर से वोट डाले गए थे। डूसू के अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख उम्मीदवार हैं- एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी, वाम गठबंधन (एसएफआई और आइसा) की अंजलि, एबीवीपी के आर्य मान।
Latest Education News




























