नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेशी के बाद चैतन्यानंद सरस्वती को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।
दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट का पूर्व हेड और छात्राओं से यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी गिरफ्तारी से पहले लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पिछले 50 दिनों के दौरान उसने 15 होटल बदले।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पुलिस से बचने के लिए बिना सीसीटीवी कैमरों वाले सस्ते होटलों में ठहरता था। चैतन्यानंद के करीबी उसके लिए होटल चुनते थे। 62 साल का चैतन्यानंद उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहरों वृंदावन, मथुरा में छिपा रहा।
शनिवार को वह आगरा के एक होटल में ठहरा था। रविवार सुबह 3:30 बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब उसके करीबियों की तलाश कर रही है।
चैतन्यानंद के पास से पुलिस को आईपैड और तीन फोन बरामद हुए। इनमें से एक फोन में छात्रावास के सीसीटीवी फुटेज हैं, जिसके जरिए वह छात्राओं पर नजर रखता था। सूत्रों ने बताया कि उसने पूछताछ दावा किया कि वह अपने फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों के पासवर्ड भूल गया है।
पुलिस ने उसके तीन फोन और एक आईपैड जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उससे इंस्टीट्यूट की छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में पूछताछ की। उसे इंस्टीट्यूट के उस कमरे में ले जाया गया, जहां उस पर छात्राओं को बुलाने का आरोप है।।









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












