
जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मनीमाजरा के विकास नगर से दो दिन पहले गायब हुई 12 साल की बच्ची का शव मंगलवार सुबह रेलवे लाइन के पास मिला। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचकूला सेक्टर 6 स्थित अस्पताल में रखवा दिया है।
शव मिलने की सूचना मिलने के बाद बच्ची के परिजन और इलाके के लोग अस्पताल के बाहर जमा होने लगे। बच्ची के परिजनों का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसको मारा गया है। वहीं प्राथमिक जांच में पुलिस बच्ची की मौत ट्रेन के आगे आने से हुई बता रही है क्योंकि बच्ची का शव तीन-चार जगह से कटा हुआ है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम में ही पता लग पाएगा।




























