• Latest
  • Trending
  • All
Dainik Bhaskar News Headlines; Republic Day Parade 2024 nitish kumar bihar JDU | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: नीतीश-लालू गठबंधन में टूट के कयास; शिंदे सरकार ने जरांगे को भेजा अध्यादेश का ड्राफ्ट; टाटा बनाएगा हेलिकॉप्टर

2 years ago
Lebanon army chief visits US-Iran mediator Pakistan: military

Lebanon army chief visits US-Iran mediator Pakistan: military

1 hour ago
Trump urges new spy chief to fire employees

Trump urges new spy chief to fire employees

2 hours ago
Abhishek Banerjee travels to Delhi amid buzz over possible revolt in TMC parliamentary ranks

Abhishek Banerjee travels to Delhi amid buzz over possible revolt in TMC parliamentary ranks

2 hours ago
LDA prohibits land deals in Phase 1 of IT City, Wellness City projects

LDA prohibits land deals in Phase 1 of IT City, Wellness City projects

3 hours ago
Suryakumar Yadav Is Rested Not Dropped, Claims Ex-Chief Selector

Suryakumar Yadav Is Rested Not Dropped, Claims Ex-Chief Selector

4 hours ago
Explained: NASA’s Quiet Aircraft Hits Supersonic Speeds In Testing, All About X-59 | World News

Explained: NASA’s Quiet Aircraft Hits Supersonic Speeds In Testing, All About X-59 | World News

5 hours ago
Manali Tourist Harassment Video Goes Viral, Police Investigate Incident

Manali Tourist Harassment Video Goes Viral, Police Investigate Incident

5 hours ago
RBI, Govt Unveil Measures to Attract Up to  Billion in Foreign Capital

RBI, Govt Unveil Measures to Attract Up to $50 Billion in Foreign Capital

6 hours ago
Shilpa Shinde Shares Cryptic Post After AICWA Seeks Strict Action

Shilpa Shinde Shares Cryptic Post After AICWA Seeks Strict Action

8 hours ago
Ukraine Drone Strikes: Watch: Ukrainian drones hit St Petersburg region again; Russia claims capture of Kharkiv village

Ukraine Drone Strikes: Watch: Ukrainian drones hit St Petersburg region again; Russia claims capture of Kharkiv village

8 hours ago
Breakthrough Blood Test Predicts Lung Cancer Risk Over 5 Years Ahead, ETHealthworld

Breakthrough Blood Test Predicts Lung Cancer Risk Over 5 Years Ahead, ETHealthworld

9 hours ago
Kerala Monsoon Heavy Rain Batters 1 Killed Red Alert Issued In 5 Districts

Kerala Monsoon Heavy Rain Batters 1 Killed Red Alert Issued In 5 Districts

11 hours ago
Saturday, June 6, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Dainik Bhaskar News Headlines; Republic Day Parade 2024 nitish kumar bihar JDU | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: नीतीश-लालू गठबंधन में टूट के कयास; शिंदे सरकार ने जरांगे को भेजा अध्यादेश का ड्राफ्ट; टाटा बनाएगा हेलिकॉप्टर

by India News Online Team
January 26, 2024
in Hindi News
0
Dainik Bhaskar News Headlines; Republic Day Parade 2024 nitish kumar bihar JDU | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: नीतीश-लालू गठबंधन में टूट के कयास; शिंदे सरकार ने जरांगे को भेजा अध्यादेश का ड्राफ्ट; टाटा बनाएगा हेलिकॉप्टर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Republic Day Parade 2024 Nitish Kumar Bihar JDU

40 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक कुमार तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक
Dainik Bhaskar News Headlines; Republic Day Parade 2024 nitish kumar bihar JDU | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: नीतीश-लालू गठबंधन में टूट के कयास; शिंदे सरकार ने जरांगे को भेजा अध्यादेश का ड्राफ्ट; टाटा बनाएगा हेलिकॉप्टर

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर बिहार में सियासी हलचल से जुड़ी रही। राज्य में जदयू और राजद गठबंधन के टूटने के आसार हैं। वहीं दूसरी खबर टाटा ग्रुप और फ्रांस की एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एयरबस के बीच समझौते की है। टाटा अब भारत में हेलिकॉप्टर भी बनाएगी। हम आपको यह भी बताएंगे, मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे के अल्टीमेटम के बाद शिंदे सरकार ने तुरंत एक्शन क्यों लिया।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में एनुअल NCC इवेंट में शामिल होंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. नीतीश-लालू गठबंधन टूटने की कगार पर, राजद विधायक गर्वनर के सामने परेड कर सकते हैं

गणतंत्र दिवस के एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी की कुर्सी से स्टीकर हटाकर बैठे अशोक चौधरी।

गणतंत्र दिवस के एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी की कुर्सी से स्टीकर हटाकर बैठे अशोक चौधरी।

बिहार में राजद-जदयू गठबंधन के दिग्गज नेताओं ने एक-दूसरे से दूरी बना ली है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने टी पार्टी रखी। जिसमें सीएम नीतीश कुमार पहुंचे, लेकिन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नहीं आए। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में नीतीश और तेजस्वी डेढ़ घंटे साथ रहे, लेकिन दोनों ने आपस में बात नहीं की।

अब आगे क्या: पटना में नीतीश कुमार ने सीएम हाउस और लालू प्रसाद ने राबड़ी आवास में अपने-अपने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। वहीं दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी के बड़े नेताओं की मीटिंग हुई। सूत्रों के हवाले से खबर है कि 27 जनवरी को विधायक दल की बैठक के बाद RJD के विधायक राज्यपाल के सामने परेड कर सकते हैं।

बिहार में क्या समीकरण बन सकते हैं: नीतीश कुमार CM पद से इस्तीफा दें और फिर बीजेपी के समर्थन से 9वीं बार सीएम पद की शपथ लें। लालू यादव जदयू तोड़कर अपनी सरकार बनाना चाहेंगे। कांग्रेस, राजद और लेफ्ट और एक निर्दलीय को मिलाकर 115 विधायक होते हैं। ऐसे में राजद को सिर्फ 8 और विधायकों की जरूरत होगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. टाटा और फ्रांसीसी कंपनी एयरबस मिलकर बनाएंगे H125 हेलिकॉप्टर, करार हुआ
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दो दिन के भारत दौरे पर आए। इस दौरान भारत-फ्रांस के बीच डिफेंस इंडस्ट्रियल सेक्टर में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति बनी। वहीं टाटा ग्रुप और फ्रांस की एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एयरबस के बीच भी समझौता हुआ।

ये हेलीकाप्टर कमर्शियल यूज के लिए: इसके तहत दोनों कंपनी साथ मिलकर भारत में H125 सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर बनाएंगी। इन सिंगल इंजन H130 हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल मेडिकल एयरलिफ्ट, सर्विलांस मिशन, वीआईपी ड्यूटीस और साइटसीइंग सर्विसेज के लिए किया जाएगा।

सैटेलाइट लॉन्च में भी साझेदारी: मैक्रों के इस दौरे पर डिफेंस स्पेस में भी भारत-फ्रांस की पार्टनरशिप को लेकर करार हुआ। विदेश सचिव ने बताया, सैटेलाइट लॉन्च में साझेदारी के लिए न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) और फ्रांस के एरियनस्पेस के बीच एक MoU साइन हुआ।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे का अल्टीमेटम, सरकार ने देर रात भिजवाया मांगों वाला ड्राफ्ट

मराठा नेता मनोज जरांगे ने शिंदे सरकार को मराठा आरक्षण के लिए एक अल्टीमेटम दिया था। 26 जनवरी को उन्होंने कहा था- सरकार ने 27 जनवरी को सुबह 11 बजे तक आरक्षण का अध्यादेश जारी नहीं किया तो 12 बजे मुंबई के आजाद मैदान पहुंचकर आंदोलन शुरू कर देंगे।

सरकार ने भिजवाया ड्रॉफ्ट: महाराष्ट्र सरकार ने आरक्षण की मांग से जुड़ा अध्यादेश का ड्राफ्ट शुक्रवार रात मनोज जरांगे के पास भेजा। अधिकारियों की टीम ड्राफ्ट लेकर जरांगे के पास पहुंची। जरांगे फिलहाल वाशी में रुके हैं।

पिछले आंदोलन में 29 लोगों ने सुसाइड किया था: इससे पहले 25 अक्टूबर 2023 को मनोज जरांगे ने जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में भूख हड़ताल शुरू की थी। तब 9 दिनों में आंदोलन से जुड़े 29 लोगों ने सुसाइड कर लिया था।

ओबीसी कर रहे हैं विरोध: ओबीसी कोटे से आरक्षण 19 फीसदी है। ओबीसी समुदाय के संगठनों का मानना ​​है कि अगर इसमें मराठा समुदाय को भी शामिल किया गया तो आरक्षण का फायदा नए लोगों को मिलेगा। हमारा विरोध मराठा आरक्षण से नहीं बल्कि उन्हें ओबीसी से आरक्षण देने को लेकर है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. गणतंत्र दिवस पर आसमान में दिखे सुखोई-राफेल के फॉर्मेशन, परेड में नजर आई महिला शक्ति

कर्तव्य पथ पर सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 265 महिला बाइकर्स ने स्टंट किया। एक बुलेट पर 5 महिलाओं के फॉर्मेशन के साथ महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

कर्तव्य पथ पर सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 265 महिला बाइकर्स ने स्टंट किया। एक बुलेट पर 5 महिलाओं के फॉर्मेशन के साथ महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

देश का 75वां गणतंत्र दिवस इस बार कई मायनों में खास रहा। इस साल कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा दिखी। 100 महिलाओं ने शंख, नगाड़ा और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाकर इसका आगाज किया। ये गणतंत्र दिवस के इतिहास में पहली बार हुआ।

पहली बार ऑल विमन मार्चिंग कंटिंजेंट: परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की ओर से ऑल विमन मार्चिंग कंटिंजेंट शामिल हुआ। इसमें तीनों सेनाओं की 60 महिलाएं थी। BSF महिला ब्रास बैंड और सीमा सुरक्षा बल की महिला टुकड़ी भी परेड में पहली बार शामिल हुई।

फ्लाईपास्ट में पहली बार फ्रांसीसी आर्मी राफेल: फ्लाईपास्ट में एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट ने हिस्सा लिया। इनमें 29 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 हेलिकॉप्टर और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट थे। पहली बार फ्रांसीसी आर्मी के राफेल फाइटर प्लेन भी फ्लाईपास्ट में शामिल हुए।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. पाक ने UN में उठाया राम मंदिर का मुद्दा: कहा- भारत के मुस्लिमों, इस्लामिक विरासतों को खतरा
संयुक्त राष्ट्र संघ यानी UN में बार-बार कश्मीर का मुद्दा उठाने वाला पाकिस्तान अब राम मंदिर को भी वैश्विक मसला बनाने की कोशिश कर रहा है। UN में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने UN हेडक्वार्टर में हुई ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन की मीटिंग में बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर के बनाए जाने की आलोचना की।

भारतीय मुस्लिम पर खतरा बताया: इसके अलावा मुनीर ने UN की एक संस्था अलायंस ऑफ सिविलाइजेशन के अधिकारी को खत लिखा। इसमें कहा गया है कि भारत में मंदिर बनाने के ट्रेंड से न सिर्फ भारतीय मुस्लिम बल्कि पूरे इलाके की शांति को भी खतरा है।

UN से दखल की मांग: पाकिस्तान के राजदूत ने UN से दखल की मांग करते हुए लिखा है कि- भारत में इस्लामिक विरासत और अल्पसंख्यकों के धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों को बचाने की जरूरत है। भारत में बाबरी मस्जिद के बाद कई और को भी खतरा है। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा में शाही ईदगाह को भी ढहा देने की धमकियां मिल रही हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. हैदराबाद टेस्ट में भारत को 175 रन की बढ़त, जायसवाल के बाद राहुल-जडेजा के अर्धशतक

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 175 रन की बढ़त हासिल कर ली है। हैदराबाद में टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 7 विकेट पर 421 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नॉट आउट हैं।

दूसरे दिन भारत ने गंवाए 6 विकेट: भारत ने दूसरे दिन के खेल में 302 रन जोड़े और 6 विकेट गंवाए। इंग्लैंड के लिए टॉम हार्टले और जो रूट ने 2-2 विकेट लिए। रेहान अहमद और जैक लीच को 1-1 विकेट मिला। इससे पहले, इंग्लैंड की टीम पहली पारी खेल ही के पहले ही दिन 246 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. नेशनल: ASI की रिपोर्ट में दावा- ज्ञानवापी में हिंदू मंदिर था: विष्णु, गणेश की मूर्ति मिलने का जिक्र; औरंगजेब के काल में तोड़ने के साक्ष्य (पढ़ें पूरी खबर)

2. नेशनल: 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री ने पहनी बांधनी पगड़ी: साल 2015 से लेकर अब तक PM मोदी की अलग-अलग पगड़ी वाली 10 तस्वीरें (पढ़ें पूरी खबर)

3. नेशनल: UP-पंजाब-हरियाणा में कोल्ड वेव का अलर्ट: MP-राजस्थान में तापमान 3-5º पहुंचा; 12 राज्यों में कोहरा, दिल्ली में फ्लाइट्स लेट (पढ़ें पूरी खबर)

4. इंटरनेशनल: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी: कहा- भारत-मालदीव में सदियों पुरानी दोस्ती, उम्मीद है यह और मजबूत होगी (पढ़ें पूरी खबर)

5. इंटरनेशनल: भारतवंशी युवक ने मजाक में कहा था-विमान उड़ा दूंगा: स्पेन की कोर्ट ने किया मुकदमा, सुरक्षा के लिए फाइटर जेट भेजने पड़े थे (पढ़ें पूरी खबर)

6. नेशनल: मुंबई में 21 साल की लड़की का रेप:इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाइट-ऑउट के लिए बुलाया, नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

अमेरिकी व्यक्ति ने बनाया सबसे ज्यादा कीकार्ड इकठ्ठा करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

अमेरिका में रहने वाले मोर्टन सोरेनसेन ने सबसे ज्यादा होटल कीकार्ड इकठ्ठा करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मोर्टन पिछले 30 सालों से ट्रैवल कर रहे हैं। इस दौरान वह कई होटल में गए। जहां से उन्होंने 1136 कीकार्ड इकठ्ठा किए। उनके पास मैकेनिकल, मैग्नेटिक स्ट्राइप और NFC टैप कार्ड मौजूद हैं। मोर्टन ने इन कार्ड्स को होटल के नाम के फर्स्ट लेटर के हिसाब से कलेक्शन में रखा है।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. अमेरिका में पहली बार नाइट्रोजन से मौत की सजा: स्ट्रेचर पर बांधकर गैस सुंघाई; दोषी ने पैसे लेकर महिला की हत्या की थी

2. राम मंदिर पर 1800 करोड़ खर्च, 2000 करोड़ और लगेंगे: दिसंबर तक मुख्य मंदिर, अगले साल के आखिर में पूरा प्रोजेक्ट तैयार होगा

3. 26 जनवरी को क्यों नहीं होता झंडारोहण: राष्ट्रपति ही क्यों फहराते हैं तिरंगा, 75वें गणतंत्र दिवस की खास बातें

4. संविधान लिखने में 432 निब घिस गईं: मूल कॉपी का वजन 13 किलो, नाइट्रोजन चैंबर में क्यों रखा गया है

5. पति-पत्नी और मोबाइल, रिश्तों का नया विलेन: मोबाइल फोन एडिक्शन से बिगड़ रहे रिश्ते और सेहत, कैसे पाएं छुटकारा

6. मुखौटे लगाकर करते विष्णु की भक्ति: कृष्ण संग नहीं लेते राधा नाम, देवकी-वासुदेव की शादी का मनाते हैं जश्न

7. कहां करें टोल से जुड़ी शिकायतें: हेल्पलाइन पर फास्टैग से जुड़ी परेशानी होगी दूर, जानिए पूरा प्रोसेस

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Tags: BhaskarBiharDainikDayHeadlinesJDUKumarNewsNitishparadeRepublicअधयदशककयसगठबधनजरगटटडरफटननतशललनयजबनएगबरफभजममरनगशदसरकरहलकपटर
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Lebanon army chief visits US-Iran mediator Pakistan: military

Lebanon army chief visits US-Iran mediator Pakistan: military

June 6, 2026
Trump urges new spy chief to fire employees

Trump urges new spy chief to fire employees

June 6, 2026
Abhishek Banerjee travels to Delhi amid buzz over possible revolt in TMC parliamentary ranks

Abhishek Banerjee travels to Delhi amid buzz over possible revolt in TMC parliamentary ranks

June 6, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Lebanon army chief visits US-Iran mediator Pakistan: military
  • Trump urges new spy chief to fire employees
  • Abhishek Banerjee travels to Delhi amid buzz over possible revolt in TMC parliamentary ranks
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.