• Latest
  • Trending
  • All
Dainik Bhaskar News Headlines; Arvind Kejriwal Vs Modi Yogi Shah | UN Palestine Membership | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: केजरीवाल बोले- मोदी, शाह को PM बनाएंगे; शाह का जवाब- मोदी ही प्रधानमंत्री होंगे; करीना की किताब पर MP हाईकोर्ट का नोटिस

2 years ago
COMEDK UGET 2026 provisional answer key released, raise objections by May 18

COMEDK UGET 2026 provisional answer key released, raise objections by May 18

3 hours ago
Iran will announce Strait of Hormuz mechanism, collect fees, Iranian MP says

Iran will announce Strait of Hormuz mechanism, collect fees, Iranian MP says

3 hours ago
PFRDA launches new retirement income scheme, drawdown options, and eases NPS annuity surrender rules

PFRDA launches new retirement income scheme, drawdown options, and eases NPS annuity surrender rules

6 hours ago
Tamil Nadu’s CM Vijay Faces Balancing Act Between Welfare Promises And Fiscal Reality | News18

Tamil Nadu’s CM Vijay Faces Balancing Act Between Welfare Promises And Fiscal Reality | News18

6 hours ago
Who Was Abu-Bilal al-Minuki? ISIS Top Commander Killed By US, Nigeria

Who Was Abu-Bilal al-Minuki? ISIS Top Commander Killed By US, Nigeria

7 hours ago
Congress warns Vijay against inducting rebel AIADMK MLAs into Tamil Nadu govt

Congress warns Vijay against inducting rebel AIADMK MLAs into Tamil Nadu govt

8 hours ago
LA-based Fasset, which offers stablecoin-powered banking and cross-border payments services across Asia, Africa, and the Middle East, raised a M Series B (Krisztian Sandor/CoinDesk)

LA-based Fasset, which offers stablecoin-powered banking and cross-border payments services across Asia, Africa, and the Middle East, raised a $51M Series B (Krisztian Sandor/CoinDesk)

8 hours ago
Mamata Banerjee told defeated leaders to quit if they want to: TMC leaders

Mamata Banerjee told defeated leaders to quit if they want to: TMC leaders

8 hours ago
Remove ‘trauma centre’ signage of private hospitals that don’t meet the standard, says deputy CM Brajesh Pathak

Remove ‘trauma centre’ signage of private hospitals that don’t meet the standard, says deputy CM Brajesh Pathak

12 hours ago
Karnataka to Unveil Pioneering AI Guidelines for Medical Education, ETHealthworld

Karnataka to Unveil Pioneering AI Guidelines for Medical Education, ETHealthworld

13 hours ago
NEET-UG re-exam on June 21; computer-based test from next year: Pradhan

NEET-UG re-exam on June 21; computer-based test from next year: Pradhan

18 hours ago
Israel, Lebanon agree to 45-day extension of ceasefire, says U.S.

Israel, Lebanon agree to 45-day extension of ceasefire, says U.S.

18 hours ago
Saturday, May 16, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    90’s Romantic Love Songs | Bollywood Evergreen Love Hits | Old Hindi Songs Jukebox

    90’s Romantic Love Songs | Bollywood Evergreen Love Hits | Old Hindi Songs Jukebox

    90’s Blockbuster Songs | 90’s Evergreen Songs | Hindi Superhits Bollywood Songs | Hindi Songs

    90’s Blockbuster Songs | 90’s Evergreen Songs | Hindi Superhits Bollywood Songs | Hindi Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Dainik Bhaskar News Headlines; Arvind Kejriwal Vs Modi Yogi Shah | UN Palestine Membership | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: केजरीवाल बोले- मोदी, शाह को PM बनाएंगे; शाह का जवाब- मोदी ही प्रधानमंत्री होंगे; करीना की किताब पर MP हाईकोर्ट का नोटिस

by India News Online Team
May 11, 2024
in Hindi News
0
Dainik Bhaskar News Headlines; Arvind Kejriwal Vs Modi Yogi Shah | UN Palestine Membership | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: केजरीवाल बोले- मोदी, शाह को PM बनाएंगे; शाह का जवाब- मोदी ही प्रधानमंत्री होंगे; करीना की किताब पर MP हाईकोर्ट का नोटिस
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Arvind Kejriwal Vs Modi Yogi Shah | UN Palestine Membership

9 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी बयानों की रही। एक खबर बॉलीवुड एक्टर करीना कपूर खान की किताब से जुड़ी रही, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने करीना को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के बैरकपुर, हुगली, आरामबाग और हावड़ा में जनसभा करेंगे। इसके बाद बिहार की राजधानी पटना में रोड शो करेंगे। पटना में किसी भी PM का यह पहला रोड शो होगा।
  2. दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल अपने घर पर AAP विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे। इसमें दिल्ली में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी।
  3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला होगा। यह मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. केजरीवाल बोले- मोदी, शाह को PM बनाएंगे, दो महीने में योगी को CM पद से हटाएंगे

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘मोदी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे। क्या भाजपा उन्हें लालकृष्ण आडवाणी की तरह रिटायर करेगी। अगर भाजपा ये चुनाव जीतती है तो मोदी अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। सरकार बनने के 2 महीने में उत्तर प्रदेश के CM योगी जी को पद से हटाया जाएगा।’ केजरीवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की नहीं इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।

39 दिन तिहाड़ में रहे केजरीवाल: 39 दिन बाद तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए केजरीवाल का पार्टी ऑफिस में यह पहला चुनावी भाषण था। दिल्ली शराब नीति केस में ED ने केजरीवाल को नवंबर 2023 को पहला समन भेजा था। इसके बाद उन्होंने लगातार 9 समन मिले, फिर भी वह जांच एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। ED ने 21 मार्च को उन्हें अरेस्ट किया। वह 1 अप्रैल को तिहाड़ जेल भेजे गए। 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी। केजरीवाल को 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. शाह बोले- 75 साल में रिटायरमेंट BJP के संविधान में नहीं, सरकार का नेतृत्व मोदी ही करेंगे
गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘भाजपा के संविधान में 75 की उम्र में रिटायरमेंट का कोई जिक्र नहीं है। मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और इंडी अलायंस से कहना चाहता हूं कि मोदी जी 75 साल के हो जाएं, इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है। भाजपा में कोई कंफ्यूजन नहीं है, मोदी ही आगे देश का नेतृत्व करते रहेंगे।’

75 साल में रिटायरमेंट रूल कब आया: भाजपा के संविधान में 75 साल में रिटायरमेंट रूल कहीं नहीं लिखा है। फिर इसे नियम मान लिया गया और कई उम्रदराज नेता धीरे-धीरे पार्टी से किनारे कर दिए गए। माना जाता है कि इसकी शुरुआत 9 जुलाई 2014 में अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हुई।

शाह ने अगस्त में भाजपा की पार्लियामेंट्री बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति घोषित की। इससे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को हटा दिया गया। शाह ने 26 अगस्त 2014 को तीनों नेताओं को मार्गदर्शक मंडल का सदस्य बनाया। पार्टी ने इसे अपनी कोर टीम का विस्तार बताया। हालांकि, मार्गदर्शक मंडल की मीटिंग कभी हुई ही हुई।

इसके बाद भाजपा में ’75 साल में रिटायरमेंट रूल’ की चर्चा होने लगी। कहा जाने लगा कि मोदी राज्य और केंद्र की सरकार में किसी भी बड़े पद पर 75 साल से ज्यादा उम्र के नेता को शामिल नहीं करेंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. करीना कपूर को MP हाईकोर्ट का नोटिस, उनकी किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ पर फिर कंट्रोवर्सी

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने करीना कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उनकी किताब ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ को लेकर दिया गया है। करीना ने 9 अगस्त 2021 को यह किताब लॉन्च की थी। करीना के खिलाफ हाईकोर्ट के एक वकील क्रिस्टोफर एंथोनी ने 2022 में याचिका दाखिल की थी। इसमें कहा गया था कि बाइबल ईसाई धर्म का धार्मिक ग्रंथ है। किताब के नाम में बाइबल जोड़ने से ईसाई धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

अगली सुनवाई 1 जुलाई को: अदालत ने किताब की को-ऑथर अदिति शाह भीमजियानी, अमेजन इंडिया और जगरनॉट बुक्स से भी जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी। याचिका पर पहली सुनवाई अगस्त 2022 में हुई थी, तब हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को भी पार्टी बनाने के लिए कहा था। फिर सुनवाई न होने पर एंथोनी ने मेमोरेंडम दाखिल किया, जिसके बाद कोर्ट ने नोटिस जारी किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. सौर तूफान से ठप पड़ सकता है कम्युनिकेशन, मस्क बोले- स्टारलिंक सैटेलाइट दबाव में

नासा के सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने सोलर फ्लेयर्स की इन तस्वीरों को कैप्चर किया। बायीं तस्वीर 8 मई के फ्लेयर की है और दाहिनी तस्वीर 7 मई के फ्लेयर की।

नासा के सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने सोलर फ्लेयर्स की इन तस्वीरों को कैप्चर किया। बायीं तस्वीर 8 मई के फ्लेयर की है और दाहिनी तस्वीर 7 मई के फ्लेयर की।

20 साल बाद शुक्रवार को एक शक्तिशाली सौर तूफान धरती से टकराया। इसका असर पूरे हफ्ते रह सकता है। इस जियोमैग्नेटिक (भू-चुंबकीय) तूफान की वजह से हमारे नेविगेशन, संचार और रेडियो सिग्नल्स प्रभावित हो सकते हैं। कम्युनिकेशन ठप पड़ सकता है। सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइड करने वाली कंपनी स्टारलिंक के मालिक इलॉन मस्क ने कहा है कि उनकी सैटेलाइट्स बहुत प्रेशर में हैं, लेकिन अब तक टिके हुए हैं। अक्टूबर 2003 में आए सौर तूफान की वजह से स्वीडन में बिजली गुल हो गई थी और दक्षिण अफ्रीका में पावर ग्रिड्स को भारी नुकसान पहुंचा था।

इन तूफानों की तीव्रता कैसे मापी जाती है: अमेरिका की नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) भू-चुंबकीय तूफानों को G1 से G5 तक के स्केल पर रैंक करती है। G1 को कमजोर और छोटा तूफान जबकि G5 को सबसे गंभीर तूफान माना जाता है।

  • G1 तूफान से ध्रुवों के आसपास ऑरोरल एक्टिविटी बढ़ जाती है।
  • पावर सप्लाई में मामूली उतार-चढ़ाव का कारण भी बन सकता है।
  • G5 से कई घंटों तक हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो ब्लैकआउट हो सकता है।
  • कम्युनिकेशन सिस्टम, GPS और इलेक्ट्रिसिटी प्रभावित हो सकती है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. अमेरिका बोला-भारत ने रूसी तेल खरीदा क्योंकि हम चाहते थे, कीमतें कंट्रोल करनी थी

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी का कहना है कि भारत ने रूस का तेल खरीदा क्योंकि अमेरिका ऐसा चाहता था। गार्सेटी ने कहा, ‘यह हमारी पॉलिसी का डिजाइन था। हम नहीं चाहते थे कि तेल की कीमतें बढे़ं।’ दरअसल, यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस से तेल और गैस खरीदने पर पाबंदियां लगा दी थीं। इससे यूरोप के कई देशों को फ्यूल की किल्लत का सामना करना पड़ा था। हालांकि, भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा था।

भारत ने ₹22,490 करोड़ बचाए: 2023 के शुरुआती 9 महीनों में भारतीय कंपनियों ने रूस से सस्ते दामों पर तेल खरीदकर करीब ₹22,490 करोड़ बचाए थे। भारत ने इस दौरान 6.91 करोड़ टन तेल रूस से इम्पोर्ट किया था। रॉयटर्स के मुताबिक, जनवरी से सितंबर के बीच भारत ने रूस से ₹43,782 प्रति टन की रेट से तेल खरीदा। इस दौरान इराक और दूसरे देशों में क्रूड ऑयल प्रति टन ₹47,019 की रेट में बिक रहा था। इस हिसाब के कंपनियों ने करीब ₹3200 प्रति टन सस्ते में तेल खरीदा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. कोलकाता प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम, मुंबई को IPL सीजन में दूसरी बार हराया

जीत का जश्न मनाती कोलकाता नाइट राइडर्स।

जीत का जश्न मनाती कोलकाता नाइट राइडर्स।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के 60वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। इस जीत के साथ KRR IPL 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। कोलकाता ने मुंबई को सीजन में दूसरी बार हराया है। KKR ने पहले बैटिंग करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस 16 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन की बना सकी।

मैच के हाईलाइट्स: KKR से वेंकटेश अय्यर ने 42 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 24 और नितिश राणा ने 33 रन बनाए। पीयूष चावला ने 2 विकेट लिए। MI की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 32 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। वरुण प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. स्पोर्ट्स: ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लगा: 30 लाख रुपए का जुर्माना भी लगा; राजस्थान के खिलाफ स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: दिल्ली में धूल भरी आंधी, दो लोगों की मौत: 23 घायल, 9 फ्लाइट्स डायवर्ट; UP-राजस्थान समेत 13 राज्यों में बारिश और बिजली का अलर्ट (पढ़ें पूरी खबर)
  3. स्पोर्ट्स: जेम्स एंडरसन ने रिटायरमेंट की घोषणा की: वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलेंगे आखिरी टेस्ट; कोच से बात करने के बाद लिया फैसला (पढ़ें पूरी खबर)
  4. इंटरनेशनल: UN में फिलिस्तीन को परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास: गुस्से में इजराइली राजदूत ने UN चार्टर फाड़ा, कहा- मॉडर्न नाजियों के लिए दरवाजे खोले (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इंटरनेशनल: कुवैत के अमीर ने भंग की देश की संसद: राजनीतिक उठापटक के बीच सभी विभाग कंट्रोल में लिए, कहा-देश के लिए मुश्किल फैसला लिया (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

ऑरोरा लाइट्स से रोशन हुआ आसमान

तस्वीर लद्दाख के हानले इलाके की है।

तस्वीर लद्दाख के हानले इलाके की है।

10 मई को आए सोलर स्टॉर्म की वजह से कई देशों में ऑरोरा लाइट्स देखी गईं। इसकी वजह से तस्मानिया से लेकर ब्रिटेन तक आसमान में तेज चमक दिखाई दी। लद्दाख के हानले में भी आसमान में रंग बिरंगी रोशनी दिखाई दी। सौर तूफान आने की वजह सूर्य से निकलने वाला कोरोनल मास इजेक्शन है। इजेक्शन के दौरान सूर्य से निकलने वाला प्लाज्मा और मैग्नेटिक फील्ड धरती की मैग्नेटिक फील्ड में एंट्री करते हैं। इस दौरान एक रिएक्शन होता है, जिसकी वजह से पार्टिकल्स चमकदार रंग- बिरंगी रोशनी के रूप में दिखते हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Tags: ArvindBhaskarDainikHeadlinesKejriwalMembershipModiNewsPalestineShahYogiककजरवलकतबकरनजवबनटसनयजपरपरधनमतरबनएगबरफबलमदमरनगशहहहईकरटहग
Share200Tweet125Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
COMEDK UGET 2026 provisional answer key released, raise objections by May 18

COMEDK UGET 2026 provisional answer key released, raise objections by May 18

May 16, 2026
Iran will announce Strait of Hormuz mechanism, collect fees, Iranian MP says

Iran will announce Strait of Hormuz mechanism, collect fees, Iranian MP says

May 16, 2026
PFRDA launches new retirement income scheme, drawdown options, and eases NPS annuity surrender rules

PFRDA launches new retirement income scheme, drawdown options, and eases NPS annuity surrender rules

May 16, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • COMEDK UGET 2026 provisional answer key released, raise objections by May 18
  • Iran will announce Strait of Hormuz mechanism, collect fees, Iranian MP says
  • PFRDA launches new retirement income scheme, drawdown options, and eases NPS annuity surrender rules
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.