• Latest
  • Trending
  • All
Dainik Bhaskar Morning News Brief; UPPSC Student Protest | Maharashtra Election | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राजस्थान थप्पड़कांड का आरोपी उम्मीदवार गिरफ्तार; 15 दिन में सोना ₹5,942 और चांदी ₹10,937 सस्ती; UPPSC एग्जाम अब एक शिफ्ट होगा

2 years ago
Now, ad hoc employee’s role at KGMU HRF Store under scanner

Now, ad hoc employee’s role at KGMU HRF Store under scanner

2 hours ago
Massive 7.8 Magnitude Earthquake Jolts Southern Philippines, Tsunami Warning Issued

Massive 7.8 Magnitude Earthquake Jolts Southern Philippines, Tsunami Warning Issued

2 hours ago
Doors always open: Karnataka CM Shivakumar invites JDS workers to join his fold

Doors always open: Karnataka CM Shivakumar invites JDS workers to join his fold

8 hours ago
5.7-Magnitude Earthquake Hits Bhutan Tremors Felt Across Northeast India

5.7-Magnitude Earthquake Hits Bhutan Tremors Felt Across Northeast India

9 hours ago
Notion restores access to Anthropic after service disruption

Notion restores access to Anthropic after service disruption

9 hours ago
Alarming Rise in Unattended Deaths in India, ETHealthworld

Alarming Rise in Unattended Deaths in India, ETHealthworld

9 hours ago
Israel strikes Beirut’s southern suburbs days after ceasefire agreement

Israel strikes Beirut’s southern suburbs days after ceasefire agreement

10 hours ago
Antonelli Beats Hamilton In Chaotic Street Circuit Battle

Antonelli Beats Hamilton In Chaotic Street Circuit Battle

10 hours ago
Samajwadi Party has a history of insulting seers, alleges deputy CM Maurya

Samajwadi Party has a history of insulting seers, alleges deputy CM Maurya

11 hours ago
Shamli conversion row: FIR registered against 10 accused; Mahapanchayat called on June 12

Shamli conversion row: FIR registered against 10 accused; Mahapanchayat called on June 12

11 hours ago
APSRTC unions to meet on June 8 to discuss employee welfare issues

APSRTC unions to meet on June 8 to discuss employee welfare issues

13 hours ago
Ram temple trust says ‘open to probe’ after Akhilesh Yadav claims donation funds missing

Ram temple trust says ‘open to probe’ after Akhilesh Yadav claims donation funds missing

13 hours ago
Monday, June 8, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Dainik Bhaskar Morning News Brief; UPPSC Student Protest | Maharashtra Election | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राजस्थान थप्पड़कांड का आरोपी उम्मीदवार गिरफ्तार; 15 दिन में सोना ₹5,942 और चांदी ₹10,937 सस्ती; UPPSC एग्जाम अब एक शिफ्ट होगा

by India News Online Team
November 14, 2024
in Hindi News
0
Dainik Bhaskar Morning News Brief; UPPSC Student Protest | Maharashtra Election | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राजस्थान थप्पड़कांड का आरोपी उम्मीदवार गिरफ्तार; 15 दिन में सोना ₹5,942 और चांदी ₹10,937 सस्ती; UPPSC एग्जाम अब एक शिफ्ट होगा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; UPPSC Student Protest | Maharashtra Election

3 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर यूपी के प्रयागराज से रही, 4 दिन तक चले छात्रों के प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपना फैसला वापस ले लिया। एक खबर राजस्थान के टोंक की रही, यहां वोटिंग के दौरान SDM को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय उम्मीदवार को एक दिन बाद गिरफ्तार किया गया।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी दिल्ली में पहले बोडोलैंड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। ये इवेंट दो दिन तक चलेगा।
  2. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. दो शिफ्ट में UPPSC एग्जाम का फैसला वापस, अब PCS और RO-ARO की नई तारीखें आएंगी

छात्र 11 नवंबर से प्रदर्शन कर रहे थे। चौथे दिन 5 हजार छात्रों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी।

छात्र 11 नवंबर से प्रदर्शन कर रहे थे। चौथे दिन 5 हजार छात्रों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने दो शिफ्ट में PCS प्री और RO/ARO प्री एग्जाम कराने का फैसला वापस ले लिया है। अब दोनों एग्जाम्स के लिए नई तारीखें घोषित की जाएंगी। अलग-अलग शिफ्ट में एग्जाम कराने के आदेश के खिलाफ प्रयागराज में 20 हजार छात्र 4 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने कहा, ‘PCS परीक्षा पुराने पैटर्न पर एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी। RO/ARO एग्जाम एक दिन में कराने के लिए कमेटी बनाई गई है।’

क्यों प्रदर्शन कर रहे थे छात्र: आयोग ने PCS की प्री परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को दो शिफ्ट में रखी थी। वहीं RO/ARO की परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को 3 शिफ्ट में रखी थी, दो शिफ्ट 22 दिसंबर को और 1 शिफ्ट 23 दिसंबर को। आयोग ने पहली बार नॉर्मलाइजेशन यानी नॉर्मलाइज्ड स्कोर की प्रक्रिया लागू की थी। छात्रों की मांग थी कि एक दिन-एक शिफ्ट में एग्जाम हो और नॉर्मलाइजेशन निरस्त किया जाए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. राजस्थान थप्पड़कांड का आरोपी नरेश मीणा गिरफ्तार, पकड़ने के लिए पुलिस के 500 जवान लगाने पड़े

नरेश मीणा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। उसके समर्थकों की हिंसा-आगजनी के बाद तबाह गाड़ियां।

नरेश मीणा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। उसके समर्थकों की हिंसा-आगजनी के बाद तबाह गाड़ियां।

राजस्थान के देवली-उनियारा (टोंक) सीट से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने बुधवार को SDM को थप्पड़ जड़ा था। इसके बाद मीणा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, लेकिन समर्थकों ने उसे छुड़ा लिया। इस दौरान जमकर पथराव किया और 50-60 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। अगले दिन 500 से ज्यादा पुलिस और STF के जवान तैनात कर मीणा को पकड़ा गया। उसके समर्थकों ने फिर उपद्रव किया। 50 से ज्यादा ग्रामीण और पुलिसवाले घायल हुए हैं।

आखिर क्यों हुआ बवाल: नरेश मीणा का आरोप है कि जबरन वोट डलवाने की जानकारी मिली तो वह बूथ पर पहुंचा। वहां मौजूद कर्मचारी ने बदतमीजी की तो थप्पड़ मारा। मीणा की गिरफ्तारी के लिए अगले दिन RAS एसोसिएशन के अफसर सचिवालय में धरने पर बैठ गए। हिंसा में शामिल 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नरेश मीणा पर पहले ही मारपीट, राजकार्य में बाधा, हाईवे जाम समेत 23 केस दर्ज हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. 15 दिन में सोना ₹5,942 और चांदी ₹10,937 सस्ती हुई, 10 ग्राम सोना ₹73,944 में बिक रहा बीते 15 दिन में 10 ग्राम सोना ₹5,942 सस्ता हो चुका है। 30 अक्टूबर को सोना ₹79,681 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था, जो अब ₹73,944 पर आ गया है। चांदी भी 15 दिन में ₹10,937 सस्ती हो चुकी है। 30 अक्टूबर को एक किलो चांदी की कीमत ₹98,040 थी। यह अब ₹87,103 प्रति किलो बिक रही है।

सोने की कीमत में गिरावट की वजह: सोने में 3 महीने की तेजी के बाद मुनाफा वसूली से मांग घटी है। डोनाल्ड ट्रम्प की जीत के बाद से अब तक डॉलर इंडेक्स 2.36% चढ़ा है। अमेरिकी बॉन्ड की कीमत बढ़ी है। फेडरल रिजर्व ने उम्मीदों से कम 0.25% रेट कट किया। इन फैक्टर्स की वजह से भी सोने की डिमांड कम हुई। इसलिए कीमत में गिरावट हो रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. रिलायंस-डिज्नी का मर्जर, 75 करोड़ दर्शकों के साख देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बना रिलायंस की वायाकॉम-18 और डिज्नी इंडिया का मर्जर हो चुका है। अब ये भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बन गई है। इनके पास 2 OTT और 120 चैनल हैं। कंपनी के पास पूरे भारत में 75 करोड़ दर्शक होंगे। कंपनी में रिलायंस की 63.16% और डिज्नी की 36.84% हिस्सेदारी होगी। नीता अंबानी चेयरपर्सन होंगी।

रिलायंस ने जॉइंट वेंचर के लिए 11,500 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे का महाराष्ट्र BJP में विरोध, पूर्व CM अशोक चव्हाण बोले- जनता ऐसे नारे पसंद नहीं करेगी महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर भाजपा नेताओं में ही मतभेद दिख रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व CM और लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में आए सांसद अशोक चव्हाण ने कहा, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा महाराष्ट्र की जनता पसंद नहीं करेगी।’ भाजपा MLC पंकजा मुंडे और डिप्टी CM अजित पवार भी नारे का समर्थन करने से इनकार कर चुके हैं।

फडणवीस बोले- सहयोगी इस नारे को समझ नहीं पाए: डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘यह नारा महाविकास अघाड़ी (MVA) के चुनावी कैंपेन का जवाब है। हमारे सहयोगी इस नारे का असल मतलब नहीं समझ पाएं हैं। ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का असली मतलब है कि हमें साथ रहना है। PM मोदी ने संक्षेप में कहा है- ‘एक हैं तो सेफ हैं।’ इसका मतलब यह नहीं है कि हम मुसलमानों के खिलाफ हैं।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. दिल्ली में एयर क्वालिटी ‘गंभीर’, 5वीं तक स्कूल ऑनलाइन लगेंगे, निर्माण कार्य और तोड़फोड़ पर रोक

इस सीजन में दिल्ली में पहली बार एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 424 दर्ज किया गया। यहां हवा में सांस लेना और मुश्किल हो गया है। दिल्ली सरकार ने 5वीं क्लास तक के स्कूलों को ऑनलाइन चलाने के निर्देश दिए हैं। NCR यानी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाली बसों पर रोक लगाई गई है। ये सभी प्रतिबंध 15 नवंबर सुबह 8 बजे से लागू होंगे। दिल्ली में निर्माण, खनन और तोड़फोड़ पर रोक रहेगी।

क्या होता है ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP): ऊपर बताए गए सभी प्रतिबंध ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे फेज के तहत लागू किए गए हैं। राजधानी में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए GRAP को 4 कैटेगरी में बांटा गया है। इसके तहत, अलग-अलग कदम उठाए जाते हैं।

  1. GRAP-1: खराब (AQI 201-300)
  2. GRAP-2: बहुत खराब (AQI 301-400‌)
  3. GRAP-3: गंभीर ( AQI 401 से 450)
  4. GRAP-4: बहुत गंभीर ( AQI 450 से ज्यादा)

पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. ट्रम्प ने तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की इच्छा जताई, इसके लिए अमेरिकी संविधान बदलना होगा

अमेरिकी निचले सदन के रिपब्लिकन सदस्यों को संबोधित करते ट्रम्प।

अमेरिकी निचले सदन के रिपब्लिकन सदस्यों को संबोधित करते ट्रम्प।

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तीसरी बार भी राष्ट्रपति बनने की इच्छा जताई है। ट्रम्प दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं। अमेरिका में दो बार राष्ट्रपति बनने का प्रावधान है। ट्रम्प को तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के लिए संविधान में संशोधन करना होगा। इसके लिए अमेरिकी संसद और राज्यों से समर्थन की जरूरत होगी।

73 साल पहले 2 बार राष्ट्रपति बनने का नियम बना: अमेरिका में सिर्फ 2 बार राष्ट्रपति बनने को लेकर कोई प्रावधान नहीं था। 1951 में संविधान संशोधन हुआ। नियम बना कि कोई शख्स सिर्फ 2 बार ही राष्ट्रपति बन सकता है। दरअसल, अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने 2 टर्म के बाद रिटायरमेंट ले लिया था, उनके बाद यह प्रथा बन गई। 31 अमेरिकी राष्ट्रपतियों में से किसी ने भी यह प्रथा नहीं तोड़ी, लेकिन फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट के दौर में यह नियम टूटा। वे 1933 से 1945 तक 4 बार राष्ट्रपति चुने गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. डिप्लोमेसी: डोमिनिका PM मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देगा: कोविड में 70 हजार वैक्सीन भेजी थी; मोदी को अब तक 14 देशों ने दिया सर्वोच्च सम्मान (पढ़ें पूरी खबर)
  2. पॉलिटिक्स: राहुल बोले- मोदी ने संविधान नहीं पढ़ा: देश में 8% आदिवासी लेकिन संसाधनों में सिर्फ 1% हिस्सेदारी; जल-जंगल-जमीन पर पहला हक उनका (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: मणिपुर के 6 इलाकों में AFSPA फिर से लागू किया: केंद्र सरकार का फैसला, जातीय हिंसा के चलते 200 लोग जान गंवा चुके (पढ़ें पूरी खबर)
  4. रिपोर्ट: 4 महीने के हाई पर पहुंची थोक महंगाई: अक्टूबर में बढ़कर 2.36% रही, सितंबर में 1.84% पर थी; सब्जियां और खाने-पीने की चीजें महंगी हुईं (पढ़ें पूरी खबर)
  5. पॉलिटिक्स: अब ओवैसी ने 15 मिनट का जिक्र किया: फिर गुस्ताखी होने की एक्टिंग की; उनके भाई 2012 में कह चुके- 15 मिनट पुलिस हटा लो (पढ़ें पूरी खबर)
  6. महाराष्ट्र चुनाव: 4 दिन में तीसरी बार उद्धव के सामान की चेकिंग: EC ने खड़गे का बैग भी चेक किया, अब तक शिंदे-अजित समेत 8 बड़े लीडर्स की जांच (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: ट्रम्प ने तुलसी गबार्ड को नेशनल इंटेलिजेंस का चीफ बनाया: पिछले महीने रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हुई थीं; कमला हैरिस को डिबेट में हराया था (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: बांग्लादेश- संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाने की मांग: अंतरिम सरकार के अटॉर्नी जनरल ने रखा प्रस्ताव; मुजीबुर्रहमान का राष्ट्रपिता का दर्जा हटाने के लिए कहा (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

फ्लैट में गांजे की खेती करने वाला अरेस्ट, 2 किलो गांजा भी मिला

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गांजे की खेती आइडिया एक वेब सीरीज देखकर आया था। उसने इंडोर फार्मिंग के लिए विदेश से बीज मंगवाए थे।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गांजे की खेती आइडिया एक वेब सीरीज देखकर आया था। उसने इंडोर फार्मिंग के लिए विदेश से बीज मंगवाए थे।

नोएडा के एक 3 BHK फ्लैट में गांजे की खेती करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने गमलों में गांजे के 80 पौधे लगा रखे थे। वह क्लब और बार में गांजा सप्लाई करता था। पुलिस ने फ्लैट से 60 से 70 लाख कीमत का 2 किलो गांजा बरामद किया।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. क्या नेहरू के पूर्वज मुसलमान थे: नेहरू के जन्मदिन पर जानिए, उनके बारे में फैली 10 बातों की पूरी सच्चाई
  2. महाराष्ट्र के महाकांड-1: बाबरी विध्वंस का बदला, मुंबई में 12 ब्लास्ट: जानबूझकर चुना था नमाज का वक्त, 257 लोग मारे गए; यहीं से हिंदुत्व ने जोर पकड़ा
  3. चुनाव तय करेगा 140 साल पुरानी धारावी का क्या होगा: सबसे बड़ी स्लम कांग्रेस का गढ़, 10 में से 7 बार एक परिवार से विधायक
  4. क्या मुंबई अंडरवर्ल्ड का डॉन अब लॉरेंस बिश्नोई, D-कंपनी आउट: UP-पंजाब-हरियाणा समेत 18 राज्यों में शूटर्स, नेपाल में बना मुंबई प्लान
  5. MP के विजयपुर में आदिवासियों को पीटा, वोटिंग पर्ची-आधार कार्ड छीने:घायल बोले- पीटने वालों ने कहा हम जीतें या हारें दोनों हालात में तुम मरोगे
  6. हनुमान बेनीवाल ने 6 साल से नहीं भरा बिजली बिल?: ज्योति मिर्धा बोलीं- 10 लाख से ज्यादा बकाया, नोटिस जारी, जानिए- दावों की हकीकत क्या
  7. वायनाड के लोग बोले- राहुल ने कुछ काम नहीं किया: 5 साल मिले नहीं, हमारी भाषा भी नहीं समझते; प्रियंका भी उनकी तरह हाई-प्रोफाइल नेता
  8. जरूरत की खबर- सर्दियों से पहले करें ये 10 काम: ठंड के लिए घर को और खुद को ऐसे करें तैयार, पेट्स के लिए करें 5 काम

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

मिथुन राशि वालों की नौकरी में रुका काम पूरा होगा, सिंह राशि वालों को कारोबार में अच्छे मौके मिलेंगे, जानिए आज का राशिफल

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Tags: BhaskarDainikElectionmaharashtraMorningNewsproteststudentUPPSCअबआरपउममदवरएकएगजमऔरकगरफतरचदथपपड़कडदननयजबरफममरनगरजसथनशफटसनससतहग
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Now, ad hoc employee’s role at KGMU HRF Store under scanner

Now, ad hoc employee’s role at KGMU HRF Store under scanner

June 8, 2026
Massive 7.8 Magnitude Earthquake Jolts Southern Philippines, Tsunami Warning Issued

Massive 7.8 Magnitude Earthquake Jolts Southern Philippines, Tsunami Warning Issued

June 8, 2026
Doors always open: Karnataka CM Shivakumar invites JDS workers to join his fold

Doors always open: Karnataka CM Shivakumar invites JDS workers to join his fold

June 7, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Now, ad hoc employee’s role at KGMU HRF Store under scanner
  • Massive 7.8 Magnitude Earthquake Jolts Southern Philippines, Tsunami Warning Issued
  • Doors always open: Karnataka CM Shivakumar invites JDS workers to join his fold
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.