- Hindi News
- National
- DAINIK BHASKAR LIVE UPDATE, VREAKING NEWS, DELHI, UP, BIHAR, MP 6 NOV, UPDATE
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में अजेय रथ जारी रखते हुए खिताब अपने नाम किया। उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में जापान को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से मात दी। भारतीय महिला टीम ने तकरीबन 7 साल के इंतजार के बाद एक बार फिर टूर्नामेंट का खिताब जीता।
इससे पहले टीम 2016 में विजेता रही थी। भारत की संगीता ने 17वें, नेहा ने 46वें, लालरेमसियामी ने 57वें, वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में गोल किए। संगीता 5 गोल के साथ दूसरी टॉप स्कोरर रहीं।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
भारत ने भूकंप प्रभावित नेपाल में मदद भेजी, जयशंकर ने लिखा- हम पीएम की पड़ोसी फर्स्ट नीति पर काम कर रहे

भूकंप प्रभावित नेपाल में भारत ने मदद भेजी है। भारत ने मिलिट्री एयरक्राफ्ट से नेपाल को दवाएं और राहत सामग्री भेजी है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने X पर लिखा कि भारत पहला देश है, जिसने आपदा प्रभावित नेपाल में पहली मदद भेजी है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत काम कर रहे हैं। नेपाल में 3 नवंबर को आए भूकंप में 150 से ज्यादा लोगों की मौत और 160 से ज्यादा घायल हो गए थे।


























