08:45 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: लिविंगस्टोन आउट हुए
नूर अहमद ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर आरसीबी को चौथा झटका दिया है। लिविंगस्टोन नौ गेंदों पर एक छक्क की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर फिलहाल कप्तान रजत पाटीदार मौजूद हैं और उनका साथ देने जितेश शर्मा आए हैं।
08:41 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: आरसीबी का स्कोर 135 के पार
आरसीबी का स्कोर 135 रन के पार पहुंच गया है। सीएसके ने अच्छी गेंदबाजी की है और तीन सफलता हासिल कर ली है। फिलहाल क्रीज पर कप्तान रजत पाटीदार के साथ लियाम लिविंगस्टोन मौजूद हैं। आरसीबी ने 15 ओवर के बाद तीन विकेट पर 138 रन बना लिए हैं।
08:29 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: कोहली आउट हुए
आरसीबी को विराट कोहली के रूप में तीसरा झटका लगा है जो 30 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। कोहली को नूर अहमद ने आउट किया। इससे पहले नूर ने फिल सॉल्ट को भी अपना शिकार बनाया था।
08:19 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: आरसीबी का स्कोर 90 के पार
दो झटके लगने के बावजूद आरसीबी की रन गति धीमी नहीं पड़ी है और टीम का स्कोर 10 ओवर की समाप्ति के बाद 90 के पार पहुंच गया है। क्रीज पर फिलहाल विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार मौजूद हैं। आरसीबी ने 10 ओवर के बाद दो विकेट पर 93 रन बना लिए हैं।
08:07 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: सीएसके को दूसरी सफलता
अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने देवदत्त पडिक्कल को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया है। पडिक्कल तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने कोहली के साथ अच्छी साझेदारी निभाई। लेकिन अश्विन ने गायकवाड़ के हाथों कैच कराकर पडिक्कल की पारी का अंत किया। पडिक्कल 14 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी ने आठ ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 77 रन बनाए हैं।
08:05 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी
पहला झटका लगने के बावजूद देवदत्त पडिक्कल ने आरसीबी की रन गति धीमी नहीं पड़ने दी है और शुरुआत से आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी है। चेन्नई को फिल सॉल्ट के रूप में पहली सफलता मिली जिन्हें नूर की गेंद पर धोनी ने स्टंप आउट किया। आरसीबी ने सात ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 71 रन बना लिए हैं।
07:54 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: आरसीबी को लगा पहला झटका
फिल सॉल्ट के रूप में आरसीबी को पहला झटका लगा है। सॉल्ट तेज बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पांचवें ओवर में नूर अहमद की गेंद पर आगे बढ़ने की कोशिश में स्टंप आउट हो गए। धोनी ने एक बार फिर बिजली की रफ्तार से स्टंप किया और सॉल्ट को चौंका दिया। सॉल्ट 16 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।
07:44 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: आरसीबी की तेज शुरुआत
सीएसके के खिलाफ आरसीबी ने तेज शुरुआत की है और टीम का स्कोर तीन ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 32 रन हो गया है। आरसीबी के लिए कोहली और सॉल्ट की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।
07:32 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: आरसीबी की पारी शुरू
सीएसके के खिलाफ आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट के साथ विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। सीएसके ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
07:06 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: दोनों टीमों की प्लइंग-11
आरसीबीः विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, रासिख डार सलाम, जैकब बैथेल, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे।
सीएसकेः रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जैमी ओवरटन, शेख रशीद।




























