पंजाब में नशे का दंश मासूमों पर भी कहर ढा रहा है। बुढलाडा वासी एक दंपती ने नशे की लत को पूरा करने के लिए अपने 6 महीने के बच्चे को 1.80 लाख रुपये में बेच दिया।
ढाई महीने बाद मां की ममता जागी और पछतावा होने पर दंपती ने अपने बच्चे को वापस लेने के लिए बरेटा थाने में अर्जी दी है।
वहीं इनसे बच्चा लेने वाले दंपती ने कहा कि उन्होंने बच्चा खरीदा नहीं है बल्कि पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद लिया है। उनके पास इसके पूरे दस्तावेज हैं। उन्होंने बच्चे के बदले पैसा देने की बात से इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि वो मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बरेटा थाने और मानसा के सीआईए स्टाफ ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।




























