{“_id”:”680d3e47f5fdc0a51a0a7939″,”slug”:”councillor-sonu-birla-became-the-vice-president-of-bjp-nada-mandal-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-694060-2025-04-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: पार्षद सोनू बिड़ला बनीं भाजपा नाडा मंडल की उपाध्यक्ष”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:42 AM IST
Trending Videos
पंचकूला। वार्ड नंबर-12 की पार्षद सोनू बिड़ला काे भाजपा नाडा मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा और भाजपा शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सोनू बिड़ला ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूर्ण रूप से निर्वाहन करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्य को आगे बढ़ाते हुए घर-घर तक योजना पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। सुदेश बिड़ला ने भी जिला अध्यक्ष अजय मित्तल का आभार जताया। फोटो कैप्शन : भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल का स्वागत करतीं सोनू बिड़ला। स्रोत : स्वयं