{“_id”:”683a1b12bb9579d8c9081c32″,”slug”:”corporation-strict-on-those-who-throw-garbage-issued-number-for-giving-information-chandigarh-news-c-16-pkl1091-724045-2025-05-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: कूड़ा फेंकने वालों पर निगम सख्त, सूचना देेने के लिए किया नंबर जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्ती करने के लिए नगर निगम ने 9915762917 व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। ऐसे लोगों की सूचना नगर निगम की तरफ से जारी नंबर पर दी जा सकती है। नगर आयुक्त अमित कुमार ने शुक्रवार को नंबर जारी करते हुए कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से, हम खुले में कूड़ा फेंकने की समस्या को पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं।
सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वाले व्यक्तियों की तस्वीरें या वीडियो क्लिक करके व्हाट्सएप के माध्यम से साझा कर सकते हैं। इन तस्वीरों का उपयोग नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत अपराधियों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने के लिए करेगा। शिकायत करने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से निगरानी फुटेज के माध्यम से रात के समय चार उल्लंघनकर्ताओं को वीरवार शाम को चालान किए गए है। व्हाट्सएप नंबर के अलावा स्वच्छता एप और आई एम चंडीगढ़ एप पर भी शिकायत कर सकते हैं।





























