• Latest
  • Trending
  • All
Corex reaches Rewa via UP | उत्तर प्रदेश से एमपी में पहुंचते हैं नशे के डोज: भास्कर के कैमरे में कैद सप्लाई का वीडियो; तस्कर बोला- डिलीवरी का काम लड़कियों के पास – Madhya Pradesh News

Corex reaches Rewa via UP | उत्तर प्रदेश से एमपी में पहुंचते हैं नशे के डोज: भास्कर के कैमरे में कैद सप्लाई का वीडियो; तस्कर बोला- डिलीवरी का काम लड़कियों के पास – Madhya Pradesh News

10 months ago
Starmer to Meet Japan’s Takaichi as Fighter Jet Funding Sputters

Starmer to Meet Japan’s Takaichi as Fighter Jet Funding Sputters

1 hour ago
‘His Mask & Wig Both Come Off’: Mahua Moitra Slams TMC MP Sudip Bandyopadhyay Over BJP Meeting In Delhi | India News

‘His Mask & Wig Both Come Off’: Mahua Moitra Slams TMC MP Sudip Bandyopadhyay Over BJP Meeting In Delhi | India News

2 hours ago
FIFA World Cup 2026 Points Table And Team Standings

FIFA World Cup 2026 Points Table And Team Standings

3 hours ago
Yogi condemns remarks against Akhilesh Yadav’s daughter

Yogi condemns remarks against Akhilesh Yadav’s daughter

6 hours ago
‘All we got to bury was a DNA sample’: British victim’s mother seeks answers a year after Air India crash | Ahmedabad News

‘All we got to bury was a DNA sample’: British victim’s mother seeks answers a year after Air India crash | Ahmedabad News

8 hours ago
Will not allow illegal oil shipments from Iran, U.S. tells India

Will not allow illegal oil shipments from Iran, U.S. tells India

11 hours ago
UP: 2 women, minor killed in lightning strike in Chandauli

UP: 2 women, minor killed in lightning strike in Chandauli

12 hours ago
TMC Crisis News Highlights: TMC Leader Manas Bhuiyan Quits Party Amid Growing Rebellion

TMC Crisis News Highlights: TMC Leader Manas Bhuiyan Quits Party Amid Growing Rebellion

12 hours ago
From Hiding, JAAC Leader Shaukat Nawaz Mir Exposes Pakistan’s ‘Massacre’ In PoJK | Exclusive Details | World News

From Hiding, JAAC Leader Shaukat Nawaz Mir Exposes Pakistan’s ‘Massacre’ In PoJK | Exclusive Details | World News

12 hours ago
Trump to meet PM Modi at G7 in France amid claims Iran deal is done and will be signed by Vance

Trump to meet PM Modi at G7 in France amid claims Iran deal is done and will be signed by Vance

13 hours ago
US goes misanthropic over Anthropic AI, orders it to suspend access for frontier models to all foreign nationals

US goes misanthropic over Anthropic AI, orders it to suspend access for frontier models to all foreign nationals

15 hours ago
Pakistan PM Shehbaz Sharif Announces US-Iran Peace Deal Nearing Finalisation

Pakistan PM Shehbaz Sharif Announces US-Iran Peace Deal Nearing Finalisation

16 hours ago
Sunday, June 14, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Corex reaches Rewa via UP | उत्तर प्रदेश से एमपी में पहुंचते हैं नशे के डोज: भास्कर के कैमरे में कैद सप्लाई का वीडियो; तस्कर बोला- डिलीवरी का काम लड़कियों के पास – Madhya Pradesh News

by India News Online Team
August 7, 2025
in Hindi News
0
Corex reaches Rewa via UP | उत्तर प्रदेश से एमपी में पहुंचते हैं नशे के डोज: भास्कर के कैमरे में कैद सप्लाई का वीडियो; तस्कर बोला- डिलीवरी का काम लड़कियों के पास – Madhya Pradesh News
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कफ सिरप की सप्लाई में महिलाएं भी शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कफ सिरप की खेप उत्तर प्रदेश से पहुंच रही है। रीवा इसका गढ़ बन गया है। यहां इसकी सप्लाई का पूरा नेटवर्क काम कर रहा है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। नशे के कारोबार में शामिल लोगों से डील करते हुए पुलिसकर्मी भी

.

भास्कर इन्वेस्टिगेशन के पार्ट-1 में बताया था कि रीवा समेत 6 जिलों में प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट से बनी सिरप ठेलों पर बिक रही है। प्रतिबंधित नशीली दवा की सप्लाई कहां से हो रही है? पुलिस इस कारोबार को क्यों नहीं रोक पा रही है? पार्ट-2 में जानिए इन्हीं सवालों के जवाब…

तस्कर ने बताया नशीली दवा की सप्लाई का नेटवर्क नशे के इस नेटवर्क की तफ्तीश के दौरान भास्कर रिपोर्टर की मुलाकात तस्कर संजू केवट से हुई। रिपोर्टर ने संजू को अपना परिचय राजस्थान के कफ सिरप डीलर के रूप में दिया। संजू ने बातचीत में बताया कि इस पूरे धंधे को लड़कियां संभाल रही हैं। उसने ये भी बताया कि किस तरह से यूपी के शहरों से कफ सिरप रीवा और आसपास के जिलों में पहुंचता है। संजू से हुई बातचीत पढ़िए…

रिपोर्टर: माल कहां से और कौन लाता है? कितने बजे सप्लाई होती है? तस्कर: रीवा में माल तो बनारस (यूपी) से ही आता है। एक गाड़ी में 15 से 20 पेटी होती हैं। सिमरिया रोड बायपास से होते हुए ये अंदर कॉलोनी तक आती है। इसके बाद सीधे कबाड़ी मोहल्ले की पुलिया के नीचे पहुंचती हैं। इसमें दो लड़कियां होती हैं। एक माल उतारती है और दूसरी पैसा लेती है। माल आने का टाइम सुबह 4 से 7 बजे के बीच है।

कबाड़ी मोहल्ले की यही वो पुलिया है, जहां रोजाना कफ सिरप की खेप उतरती है।

कबाड़ी मोहल्ले की यही वो पुलिया है, जहां रोजाना कफ सिरप की खेप उतरती है।

रिपोर्टर: इस टाइम पर क्या पुलिस नहीं होती? तस्कर: पुलिसवाले ही एंट्री कराते हैं। दो-चार तो पूरी तरह मिले हुए हैं। जितेंद्र नाम के आरक्षक का तो पूरा मामला सेट है। भले ही उसका ट्रांसफर गढ़ थाने में हो गया हो, लेकिन अभी भी पूरी तरह इन्वॉल्व है। सुबह 4 बजे आता है, एंट्री कराकर 1 घंटे में वापस चला जाता है। चौरहटा थाने का कॉन्स्टेबल शिवाजीत भी है। पुलिस पहले चक्कर काटकर देख लेती है कि आसपास कोई है तो नहीं, फिर गाड़ी लाने का मैसेज कर देते हैं।

रिपोर्टर: कितने समय में गाड़ी खाली हो जाती है? तस्कर: दो मिनट भी नहीं लगता। 20 पेटी उतारने में कितना समय लगता है? अगले 3 मिनट में तो गाड़ी चौराहे पर खड़ी होती है। 10 पेटी माल तो गांव में उतार दिया जाता है। आजकल गांव में भी 10-10 पेटी के ग्राहक बन गए हैं। इस काम में पैसा बहुत है। हमारे मोहल्ले की निधि नाम की लड़की है। पिछले एक साल में उसने 1 करोड़ तक कमा लिया है।

रिपोर्टर: इसका मतलब पुलिस की पूरी मिलीभगत है? तस्कर: पुलिस के बगैर कुछ होता है क्या? पुलिस डेली का पैसा ले जाती है, इसलिए कार्रवाई नहीं करती। ऊपर से ज्यादा प्रेशर आता है तो कभी-कभार पकड़ती है, बाद में पैसा लेकर छोड़ देती है।

तस्कर के बताए सारे पॉइंट्स को क्रॉस चेक किया

रात के अंधेरे में कच्चे रास्तों पर पहुंचा भास्कर रिपोर्टर संजू तस्कर से मिले हिंट के बाद भास्कर रिपोर्टर ने तीन रात प्रयागराज से रीवा हाईवे रूट की रैकी की। इस पड़ताल में सामने आया कि रीवा तक अवैध रूप से कफ सिरप पहुंचने के दो रास्ते हैं। पहला- हाईवे के बजाय कच्चे रास्ते से होते हुए बायपास तक पहुंचना और दूसरा- सतना, सीधी और सिंगरौली से होते हुए बायपास से रीवा शहर में एंट्री।

23 जुलाई को भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम यूपी से रीवा पहुंचने वाले हाईवे पर नजर रख रही थी। उसी दौरान टीम को बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी दिखी। रिपोर्टर ने तुरंत वीडियो बनाने की कोशिश की, तब तक गाड़ी तेजी से निकल गई। इस गाड़ी में पीछे की तरफ पेटियां रखी हुई थीं। वे पेटियां उसी तरह की थीं, जिनसे सिरप की सप्लाई होती है।

बोलेरो में पीछे पेटियां रखी हुई थीं। भास्कर रिपोर्टर ने इसका पीछा किया।

बोलेरो में पीछे पेटियां रखी हुई थीं। भास्कर रिपोर्टर ने इसका पीछा किया।

रिपोर्टर ने पीछा किया तो बोलेरो कच्चे रास्ते पर चली गई कुछ देर गाड़ी का पीछा करने पर पता चला कि इसका सपोर्ट करने के लिए पूरी टीम है। जिस टैक्सी में भास्कर रिपोर्टर सवार था, उसके ड्राइवर ने बोलेरो का पीछा करने से इनकार कर दिया। बोला- जान है तो जहान है। हमने देखा कि बोलेरो हाईवे छोड़कर एक कच्चे रास्ते पर चली गई।

टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि रीवा से करीब 15 किमी दूर हाईवे पर चार अलग-अलग रास्ते निकलते हैं। यूपी से चलने वाली गाड़ियां शहर में इन कच्चे रास्तों से दाखिल होती हैं। ये बनकुईया रोड, बीड़ा-सेमरिया रोड, जेपी रोड और कराहिया रोड से शहर में दाखिल होते हैं। इन रास्तों पर पुलिस की गश्त नहीं रहती।

बाइक पर पेटियां रखकर ले जाते हैं तड़के 4 से 7 के बीच जब माल पहुंच जाता है तो फिर शहर के छोटे तस्कर सप्लाई लेने बाइक से आते हैं। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों में इनकी तस्वीरें कैद हुई हैं। भास्कर रिपोर्टर ने 28 जून 2025 का एक सीसीटीवी फुटेज हासिल किया है।

इसमें सुबह साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार दो युवक एक बोरा ले जाते दिख रहे हैं, फिर वे गाड़ी से नीचे फेंकते हैं और एक लड़की तेजी से उठाकर ले जाती है।। सूत्रों ने बताया कि हर सुबह इस तरह से सप्लाई और डिलीवरी का काम होता है। तस्कर ज्यादा माल इकट्ठा नहीं करते। इन सभी के ग्राहक बंधे हुए हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि पुलिस यदि छापा मारे तो ज्यादा माल न पकड़ा जाए।

यूपी से आने वाला कफ सिरप इस तरह से छोटे तस्करों तक पहुंचाया जाता है।

यूपी से आने वाला कफ सिरप इस तरह से छोटे तस्करों तक पहुंचाया जाता है।

पुलिस की तस्करों से मिलीभगत का ये है सबूत इस पॉइंट को क्रॉस चेक करने के लिए भास्कर रिपोर्टर को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। कबाड़ी मोहल्ले में दिन के वक्त पुलिसकर्मी खुद छोटे तस्करों से बातचीत करते हुए दिखे। 25 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे जब भास्कर रिपोर्टर कबाड़ी मोहल्ले में पड़ताल कर रहा था, उसी वक्त MP17 NB 4911 नंबर की बाइक पर सवार एक पुलिसकर्मी यहां पहुंचा।

वह वर्दी में था और तस्करों से बातचीत कर रहा था। रिपोर्टर ने इसे अपने कैमरे में कैद किया। इसके बाद वर्दी पहने एक कॉन्स्टेबल एक महिला तस्कर के पास पहुंचा। भास्कर रिपोर्टर उसके पीछे गया, लेकिन कॉन्स्टेबल को शक हुआ तो वह दूसरे रास्ते से गली में गायब हो गया।

तस्करों से बातचीत करते हुए पुलिसकर्मी भास्कर के कैमरे में कैद हुए।

तस्करों से बातचीत करते हुए पुलिसकर्मी भास्कर के कैमरे में कैद हुए।

दो थाने से घिरा इलाका, पुलिस कभी जॉइंट ऑपरेशन नहीं चलाती रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में जहां प्रतिबंधित दवा का डोज खुलेआम बिक रहा है, उसका एक हिस्सा वार्ड नंबर 19 में आता है। यह कोतवाली थाना एरिया है। एक हिस्सा वार्ड 6 में है, जो सिविल लाइन पुलिस थाने में आता है। दोनों थाने कभी जॉइंट ऑपरेशन नहीं चलाते।

जिस दिन कोतवाली पुलिस अपने एरिया के वार्ड 19 में कार्रवाई करती है तो सारे तस्कर वार्ड 6 में चले जाते हैं। पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगता और जिस दिन सिविल लाइन पुलिस वार्ड 6 में कार्रवाई करती है तो सारे तस्कर वार्ड 19 में शिफ्ट हो जाते हैं।

आईजी बोले- कार्रवाई का असर, बोतल के दाम दोगुने हो गए शहर में खुलेआम चल रहे नशे के इस कारोबार को लेकर भास्कर ने आईजी गौरव राजपूत से बात की। उन्होंने कहा- हमने 100 दिन में तस्करों की कमर तोड़ने का टारगेट रखा था। सभी जिलों के एसपी को ये टारगेट दिया गया। पुलिस ने लोगों की मदद से एक मजबूत मुखबिर सिस्टम डेवलप किया। लोगों ने नशा बेचने वालों की जानकारी पुलिस को दी। आईजी गौरव राजपूत कहते हैं-

QuoteImage

पिछले 100 दिनों की उपलब्धि की बात करें तो हमने साढ़े तीन करोड़ रुपए कीमत के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। ये हमारे ऑपरेशन का ही असर है कि कफ सिरप की एक बोतल 120 रुपए में मिल रही थी, आज वो दोगुने से भी ज्यादा दाम पर बिक रही है यानी माफिया को माल लाने में दिक्कतें हो रही हैं।

QuoteImage

क्या कुछ पुलिसकर्मियों की भी मिलीभगत है? इस सवाल पर आईजी ने कहा- हमने सभी जिलों के एसपी के साथ मिलकर और आईजी ऑफिस ने भी एक रेड फ्लैग लिस्ट बनाई है। इसमें उन पुलिसकर्मियों के नाम हैं, जो तस्करों से मिले हैं। इस लिस्ट में जिनके भी नाम हैं, उन्हें वॉर्निंग दी गई है। कुछ पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर भी किया है।

तीन दशक पहले शुरू हुआ था कफ सिरप का नशा शहीद भगत सिंह सेवा समिति के अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी बताते हैं कि घोड़ा चौक के पास एक मेडिकल स्टोर है, 1994 में वहां से इसकी शुरुआत हुई थी। कॉलेज जाने वाले कुछ लड़कों ने इसका नशा करना शुरू किया था। उस समय कफ सिरप की एक बोतल 10 रुपए में आती थी। उसके बाद से इसे पीने वालों की संख्या बढ़ती गई। अब आलम ये है कि हर दूसरा युवक इसकी गिरफ्त में है।

सुजीत बताते हैं- 25 साल पहले मैं रेस्टोरेंट चलाता था। कफ सिरप से नशे का चलन नया था। लड़के इसी का नशा कर मेरे रेस्टोरेंट में आते और मारपीट करते थे। तब मैंने फैसला किया कि नशे के खिलाफ अभियान चलाऊंगा। रीवा के हर चौराहे पर मैंने इसके खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने अभी शुरू किया है। युवा जितने जागरूक होंगे, उतना अच्छा है।

नशे के कारोबार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

एमपी में ठेलों पर बिक रहा नशे का डोज, रिपोर्टर ने 5 जगह से खरीदकर पुलिस को सबूत सौंपे

मध्यप्रदेश में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित सिरप ठेलों पर बिक रही है। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे रीवा में 400 रुपए में नशे का डोज मिल रहा है। दैनिक भास्कर ने रीवा में 20 दिन तक ड्रग कारोबार के नेटवर्क का हिस्सा बनकर 10 चेहरों को एक्सपोज किया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Tags: CorexMadhyaNewsPradeshreachesRewaउततरएमपककद..कमकमरडजडलवरतसकरनशपरदशपसपहचतबलभसकरमलडकयवडयससपलईह
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Starmer to Meet Japan’s Takaichi as Fighter Jet Funding Sputters

Starmer to Meet Japan’s Takaichi as Fighter Jet Funding Sputters

June 14, 2026
‘His Mask & Wig Both Come Off’: Mahua Moitra Slams TMC MP Sudip Bandyopadhyay Over BJP Meeting In Delhi | India News

‘His Mask & Wig Both Come Off’: Mahua Moitra Slams TMC MP Sudip Bandyopadhyay Over BJP Meeting In Delhi | India News

June 14, 2026
FIFA World Cup 2026 Points Table And Team Standings

FIFA World Cup 2026 Points Table And Team Standings

June 14, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Starmer to Meet Japan’s Takaichi as Fighter Jet Funding Sputters
  • ‘His Mask & Wig Both Come Off’: Mahua Moitra Slams TMC MP Sudip Bandyopadhyay Over BJP Meeting In Delhi | India News
  • FIFA World Cup 2026 Points Table And Team Standings
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.