
जय भारत…जय भारत…यही वो शब्द थे, जो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा ने पंजाब यूनिवर्सिटी के एमए इंग्लिश की परीक्षा में जवाब की जगह लिखे थे। देशभक्ति उनके रग-रग में बस चुकी थी। सात जुलाई को उनके शहीदी दिवस पर अमर उजाला ने उनके पिता जीएल बत्रा से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कई बातें बताईं, जो आज तक न कहीं पढ़ी गईं और लिखी गई हैं।






























