
चंडीगढ़ की खराब सड़कों को लेकर रविवार को एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पार्टी के नेता हरमेल केसरी के नेतृत्व में लोगों ने सड़क पर पड़े गड्ढों में कमल के फूल लगाए। लोगों का कहना था कि चंडीगढ़ में पिछले 30 साल से इतनी ज्यादा खराब सड़कें कभी नहीं रही। हरमेल केसरी ने कहा की केंद्र से लेकर लोकल बॉडी तक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इसके बावजूद भी बजट का रोना रोते हुए चंडीगढ़ की सड़कों को बर्बाद कर दिया गया है। यहां की खराब सड़कों की वजह से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। अगर जल्दी सड़कों को लेकर कुछ नहीं किया गया तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा






















