{“_id”:”681a667ae98b2878150412a3″,”slug”:”concern-raised-over-direct-sale-of-practical-notebooks-in-government-schools-chandigarh-news-c-16-pkl1043-702040-2025-05-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: सरकारी स्कूलों में प्रैक्टिकल नोटबुक्स की सीधी बिक्री पर जताई चिंता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 May 2025 01:13 AM IST
Trending Videos
मनीमाजरा। चंडीगढ़ बुकसेलर्स एसोसिएशन (सीबीएसए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों द्वारा प्रैक्टिकल नोटबुक्स आदि की सीधी बिक्री किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि शिक्षा निदेशक ने उनकी बात को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी।
Trending Videos
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल अनैतिक हैं, बल्कि नियमों के भी खिलाफ हैं। एसोसिएशन ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी सरकारी स्कूल शिक्षक छात्रों को शैक्षिक सामग्री बेचने का कार्य नहीं कर सकता। प्रतिनिधिमंडल में सीबीएसए अध्यक्ष राम चौधरी, सचिव आशुतोष वर्मानी व वरिष्ठ सदस्य सुनील अरोड़ा शामिल रहे।