11:59 PM, 14-Aug-2025
महिला को बचाया
लगातार बारिश के बाद पुंछ नदी में उफान पर आने के बाद भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने निचले इलाकों से फंसी महिलाओं को बचाया।
#WATCH | Poonch, J&K | Indian army’s White Knight Corps rescue stranded women from low-lying areas after Poonch River overflows following incessant rain pic.twitter.com/DUMYYsMMNs
— ANI (@ANI) August 14, 2025
10:01 PM, 14-Aug-2025
डीडीसी चेयरपर्सन पूजा ठाकुर ने दी जानकारी
डीडीसी चेयरपर्सन किश्तवाड़ पूजा ठाकुर ने चिशौती बादल फटने की घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि करीब 100 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करते हुए प्रशासन की तत्परता की सराहना की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
09:51 PM, 14-Aug-2025
राहत और बचाव कार्य जारी
राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 50 से अधिक शव बरामद किए गए हैं। प्रशासन, पुलिस, सेना और बचाव दल प्रभावित इलाकों में लगातार खोज और राहत कार्य में लगे हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, वहीं घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
09:28 PM, 14-Aug-2025
कुछ शव अब भी चिशौती में फंसे हैं, राहत और बचाव कार्य जारी
अब तक 36 शवों को अथोली पहुंचाया गया है, जबकि कुछ शव अभी भी चिशौती में ही फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।
08:59 PM, 14-Aug-2025
आईजीपी जम्मू और डीआईजी डीकेआर रेंज खुद कर रहे हालात की निगरानी

आईजीपी जम्मू और डीआईजी डीकेआर
– फोटो : अमर उजाला
08:48 PM, 14-Aug-2025
दो सीआईएसएफ कर्मियों समेत 46 की मौत
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर पहाड़ी गांव में गुरुवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में दो सीआईएसएफ कर्मियों सहित 46 लोगों की मौत हो गई।
07:37 PM, 14-Aug-2025
डीआईजी ने कही ये बात
डोडा-किश्तवाड़-रामबन (DKR) रेंज के DIG श्रीधर पाटिल ने किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना पर कहा, “हमारा ध्यान राहत और बचाव कार्यों पर है… लगभग 39 घायलों को यहां लाया गया है, जिनमें से लगभग सभी की हालत स्थिर है, 2-3 की हालत गंभीर है। 3-4 लोगों को जम्मू रेफर किया गया है। लोगों से अनुरोध है कि घबराएं नहीं, हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें…।”
#WATCH | किश्तवाड़, जम्मू और कश्मीर: डोडा-किश्तवाड़-रामबन (DKR) रेंज के DIG श्रीधर पाटिल ने किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना पर कहा, “हमारा ध्यान राहत और बचाव कार्यों पर है… लगभग 39 घायलों को यहां लाया गया है, जिनमें से लगभग सभी की हालत स्थिर है, 2-3 की हालत गंभीर है। 3-4… pic.twitter.com/ONpUoTT0gB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2025
07:31 PM, 14-Aug-2025
लगातार भारी वर्षा के कारण पुंछ में सुखा कथा नाला और अन्य जलाशय उफान पर हैं और सड़कों पर बारिश का पानी और मलबा बह रहा है।
#WATCH | J&K: Sukha Katha nallah and other waterbodies in Poonch overflow and flow on to roads due to incessant heavy rainfall. pic.twitter.com/3iXzJl2hKr
— ANI (@ANI) August 14, 2025
06:58 PM, 14-Aug-2025
नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने घटना को बताया दुखद
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए बादल फटने की घटना को बहुत दुखद जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं अब पहाड़ी इलाकों में आम हो गई हैं। उन्होंने उत्तराखंड और रामबन की पिछली घटनाओं का भी जfक्र किया। फारूक अब्दुल्ला ने आशा जताई कि एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचकर घायलों को बचाएं और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए। उन्होंने मृतकों की संख्या कम होने की उम्मीद जताई और इस कठिन समय में सभी राहतकर्मियों के प्रयासों की सराहना की।
06:33 PM, 14-Aug-2025
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में हुआ ये हादसा बेहद दुखद है। इस हादसे में प्रभावित सभी परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर सभी को सुरक्षित और कुशल रखें। जम्मू-कश्मीर में मौजूद आम आदमी पार्टी के सभी साथियों से अपील है कि इस मुश्किल समय में प्रशासन के साथ मिलकर काम करें और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें।’





























