{“_id”:”6825029aa8eac8a30e0b225d”,”slug”:”citys-boxers-won-four-medals-in-khelo-india-youth-games-chandigarh-news-c-16-pkl1091-709215-2025-05-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शहर के मुक्केबाजों ने जीते चार पदक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शहर के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेते हुए पदक जीतने में कामयाब हो रहे हैं। खेलों का आयोजन बिहार के पटना में किया जा रहा है। बुधवार को शहर के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर चार पदक हासिल किए। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। तीन मुक्केबाज सेक्टर-32 के पीएमएल एसडी स्कूल के छात्र हैं। इनमें मुक्केबाज हर्ष ने 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। निधी ने 70 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं, एसजीजीएसएसएस-35 बी की गुरसीरत कौर ने प्लस 80 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। खेलो इंडिया में चार पदक जीतने पर सेक्टर-32 स्थित पीएमएल एसडी स्कूल के प्रबंधन और चंडीगढ़ अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमेन डॉ. सीके जेरथ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।




























